थाना कादीपुर पुलिस टीम द्वारा की गई कार्रवाई

सुलतानपुर/पुलिस अधीक्षक के आदेश के अनुपालन में वांछित/संदिग्ध अभियुक्तो के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत, अपर पुलिस अधीक्षक व क्षेत्राधिकारी कादीपुर के निर्देशन में शुक्रवार को थाना कादीपुर पुलिस टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर दबिश देकर वांछित अभियुक्त वीरेन्द्र उर्फ मलखान पुत्र जीतू निवासी ग्राम भूपतिपुर थाना कादीपुर जनपद सुलतानपुर को पुलिस हिरासत में लिया गया । इस के सम्बन्ध में थाना हाजा पर मु0अ0सं0 0334/2025 धारा 74 / 115 (2) /352 /351(3)/333/110/64(1) बीएनएस थाना कादीपुर जनपद सुलतानपुर पूर्व से पंजीकृत है ।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में प्रभारीनिरीक्षक श्याम सुन्दर, उपनिरीक्षक संतोष कुमार सिंह, कांस्टेबल अनिल यादव और कांस्टेबल सुभाष चन्द्र मौजूद रहे|



