तहसील अध्यक्ष बने पड़रपुरा के बृजेश
जसवंतनगर भाकियू महात्मा टिकैत ने की घोषणा

जसवंतनगर,इटावा। भारतीय किसान यूनियन-महात्मा टिकैत का तहसील अध्यक्ष बनाए जाने पर बृजेश कुमार यादव को शुभचिंतकों ने बधाई दी।
उनके मनोनयन पर समर्थकों ने खुशी जताते हुए संगठन में नई जिम्मेदारी मिलने पर शुभकामनाएं दीं। शुभचिंतकों ने उम्मीद जताई कि बृजेश कुमार यादव किसानों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाने के साथ उनके हितों की रक्षा के लिए सक्रिय भूमिका निभाएंगे और संगठन को मजबूत बनाने की दिशा में कार्य करेंगे।



