बरसात के बाद कच्ची छत का हिस्सा गिरा

परिवार वाल वाल बचा,गृहस्थी का सामान मलबा में दबा

भरथना,इटावा। भरथना विकास खण्ड क्षेत्र में बरसात के बाद निकली धूप के बीच सोमवार तड़के बाहरपुर गांव में एक मजदूर के घर की कच्ची छत का हिस्सा अचानक भरभराकर गिर गया। हादसे में गृहस्थी का सामान दबकर क्षतिग्रस्त हो गया।

गांव निवासी जनवेद सिंह ने बताया कि वह मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करता है। सोमवार सुबह करीब चार बजे वह शौच क्रिया से लौटकर घर पहुंचा ही था, तभी कच्ची छत का एक हिस्सा अचानक गिर पड़ा। मलबे में करीब तीन क्विंटल गेहूं, गैस चूल्हा, चारपाई, बर्तन समेत अन्य गृहस्थी का सामान दबकर क्षतिग्रस्त हो गया।

पीड़ित ने बताया कि रक्षा बंधन के चलते उसकी पत्नी और बच्चे रिश्तेदारी में गए हुए हैं। हादसे के समय घर में कोई मौजूद नहीं था, जिससे बड़ा हादसा टल गया। पीड़ित ने बताया कि हादसे की जानकारी क्षेत्रीय लेखपाल को दी है

क्षेत्रीय लेखपाल अजय यादव ने बताया कि हादसे की सूचना मिली है, मौका मुआयना कर उच्चाधिकारियों को रिपोर्ट भेजी जाएगी

Related Articles

Back to top button