एमपी सिंह तोमर का भाजपाइयों ने किया स्वागत
भाजपा किसान मोर्चा का क्षेत्रीय उपाध्यक्ष बनाए जाने पर भाजपा में खुशी की लहर

इटावा। भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा का क्षेत्रीय उपाध्यक्ष बनाए जाने पर एमपी सिंह तोमर का नगर उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल इटावा के जिला कार्यालय पर भव्य स्वागत समारोह आयोजित कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर व्यापार मंडल के पदाधिकारियों एवं व्यापारियों ने उन्हें नई जिम्मेदारी मिलने पर बधाई देते हुए फूल-मालाओं से जोरदार स्वागत किया। कार्यक्रम के दौरान व्यापार मंडल के जिला अध्यक्ष संतोष सिंह चौहान ने एमपी सिंह तोमर को पगड़ी पहनाकर सम्मानित किया।
उन्होंने कहा कि एमपी सिंह तोमर को भाजपा किसान मोर्चा में क्षेत्रीय उपाध्यक्ष जैसी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिलना उनके संगठन के प्रति समर्पण, सक्रियता और कार्यकुशलता का सम्मान है। उनके नेतृत्व और अनुभव से किसान मोर्चा को मजबूती मिलेगी तथा किसानों की समस्याओं को प्रभावी ढंग से उठाने में मदद मिलेगी। इस अवसर पर प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष डॉ. एके शर्मा ने भी एमपी सिंह तोमर को नई जिम्मेदारी मिलने पर शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल कार्यकाल की कामना की।
उपस्थित व्यापारियों ने विश्वास जताया कि श्री तोमर संगठन को मजबूत बनाने के साथ-साथ किसानों और व्यापारियों के हितों के लिए भी सक्रिय भूमिका निभाएंगे। स्वागत समारोह में प्रमुख रूप से प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष डॉ.एके शर्मा, जिला अध्यक्ष संतोष सिंह चौहान,जिला उद्योग मंच के अध्यक्ष मेजर पांडेय, जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह भदौरिया, शिवकुमार सिंह चौहान, जिला उपाध्यक्ष उमेश वर्मा,शरद बाजपेई,डॉ. सुशील सम्राट,मुकेश अग्रवाल,अभिषेक दीक्षित,शैलेंद्र राजावत, जिला महामंत्री रमेश यादव,सुनील कुशवाहा, सोमेश अवस्थी,अवधेश दुबे,एसपी सिंह तोमर, अरुण मिश्रा, विजय त्रिपाठी,सुनीता श्रीवास्तव,महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष सुनीता कुशवाहा,सहित बड़ी संख्या में व्यापारी एवं संगठन के पदाधिकारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का माहौल उत्साहपूर्ण रहा। सभी ने एमपी सिंह तोमर को नई जिम्मेदारी के लिए बधाई देते हुए उनके सफल कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं।



