नगला खुमान में मारपीट का एक रिपोर्ट और दर्ज

पत्नी-पुत्री से मारपीट शिकायत करने पर जान से मारने की मिली धमकी

जसवंतनगर,इटावा। जसवंतनगर कोतवाली क्षेत्र के नगला खुमान गांव में मारपीट के मामले में पुलिस ने एक और मुकदमा दर्ज किया है। पीड़ित ने गांव के चार लोगों पर गाली-गलौज कर मारपीट करने तथा बीच-बचाव करने पहुंची पत्नी और पुत्री के साथ भी मारपीट करने का आरोप लगाया है।

पुलिस को दिए प्रार्थना पत्र के अनुसार, घटना 15 नवंबर की रात करीब आठ बजे की है। आरोप है कि रघुवीर पुत्र राजाराम, सोनू पुत्र रघुवीर, रोहित पुत्र अनोखेलाल और अंकित पुत्र रघुवीर ने पीड़ित के साथ गाली-गलौज करते हुए मारपीट की। शोर सुनकर बीच-बचाव करने पहुंचीं उसकी पत्नी और पुत्री पिंकी को भी आरोपितों ने मारपीट कर घायल कर दिया।

पीड़ित का आरोप है कि आरोपितों ने पुलिस में शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दी। इलाज और अन्य जरूरी कार्यों में व्यस्त रहने के कारण शिकायत करने में देरी हुई।

थानाध्यक्ष कमल भाटी ने बताया कि तहरीर के आधार पर चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच उपनिरीक्षक हेमंत कुमार को सौंपी गई है।

Related Articles

Back to top button