पूर्व सांसद के दिवंगत चाचा को श्रद्धांजलि
श्रद्धांजलि सभा में भाजपाइयों के साथ उमड़े गणमान्य नागरिक

जसवंतनगर,इटावा। पूर्व सांसद इटावा भाजपा नेता रघुराज सिंह शाक्य के पैतृक गांव धौलपुर खेड़ा में उनके दिवंगत चाचा स्वर्गीय राम गोपाल शाक्य की श्रद्धांजलि सभा में क्षेत्रीय लोगों व नेताओं ने पहुंचकर श्रद्धांजलि अर्पित की।
दिवंगत आत्मा की चिर शांति के लिए वैदिक मंत्रोच्चार के साथ शांति पाठ किया गया। इसके बाद आयोजित शोक सभा में क्षेत्र के गणमान्य लोगों व नेताओं ने दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की।
सभा को संबोधित करते हुए पूर्व सांसद रघुराज सिंह शाक्य ने कहा कि स्वर्गीय रामगोपाल सिंह शाक्य चाचा जी अत्यंत मिलनसार और कर्तव्यनिष्ठ अधिकारी थे। कृषि विभाग में जिला प्रबंधक के पद पर रहते हुए उन्होंने किसानों के हित में सराहनीय कार्य किए। उनका जाना समाज और परिवार के लिए अपूरणीय क्षति है। ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दे। भाजपा के विधायक सांसद पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के अलावा अन्य जिलों के संभ्रांत लोगों ने पहुंचकर स्वर्गीय को श्रद्धांजलि दी। शोक सभा में रामकरन शाक्य, शिक्षा सेवा चयन आयोग की सदस्य श्रीमती सीमा शाक्य, रामप्रसाद सिंह,राहुल,आयुष राज पीयूष राज,सौरभ शाक्य,वैभव शाक्य,राम बहादुर सिंह के अलावा भारी संख्या में ग्रामीणों, शिक्षकों व सामाजिक कार्यकर्ता श्रद्धांजलि सभा में सम्मिलित हुए।



