रेलवे ट्रैक पर की दुर्घटना मौत या आत्महत्या ?
युवक की संदिग्ध मौत की जांच में जुटी पुलिस

भरथना,इटावा। भरथना कोतवाली क्षेत्र के ग्राम पंचायत के ग्राम नगला बाग में बीती रविवार की देर शाम कृषक राजवीर सिंह के परिजनों में उस समय कोहराम मच गया जब उनके बड़े बेटे देवाशीष उर्फ बड़े 24 वर्ष पुत्र राजवीर सिंह की थाना इकदिल क्षेत्र स्थित ग्राम बुआपुरा से गुजरे दिल्ली-हावड़ा रेलवे ट्रैक पर दौड़ती ट्रेन की चपेट में आने से उसकी दर्दनाक मौत की सूचना परिजनों को मिली।
मृतक के क्षेत्रीय ग्राम प्रधान सत्यवीर सिंह यादव ने बताया कि देवाशीष उर्फ बड़े शाम को ग्राम नगला ठकुरी अपने मामा के घर जाने की कहकर पैदल निकला था,और इकदिल थाना क्षेत्र अन्तर्गत ग्राम बुआपुरा के समीप से गुजरी दिल्ली-हावड़ा रेलवे ट्रैक पार करने का प्रयास किया इसी बीच दौड़ती ट्रेन की चपेट में देवाशीष आ गया,जिसमें देवाशीष की ट्रेन से कटकर मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।
वहीं ग्रामीण सूत्रों की मानें तो देवासीस के घर उसकी मां और दादी के बीच कुछ कहासुनी के बाद आये दिन झगड़ा फसाद होता रहता है,जिसके कारण देवाशीष अक्सर गृहकलह से तंग नजर आता था,घटना से पूर्व भी मां और दादी के बीच विवाद हो रहा था, देवाशीष के समझाने पर भी मां और दादी का विवाद शांत नहीं हुआ जिससे दुखी होकर देवाशीष घर निकल गया, और दौड़ती ट्रेन के सामने कूद कर आत्महत्या करली।
हालांकि पुलिस ने रेलवे ट्रैक से मृतक के शव को उठाकर कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। जबकि पुलिस ने ट्रेन दुर्घटना या आत्महत्या है को लेकर दोनों पहलुओं पर जांच शुरू करदी है।



