ज़बानी कीर्तन के जंगी मुकबला में मची धूम
21वें विशाल ज़बानी कीर्तन में गूंजे भक्ति के स्वर,बाराबंकी की ज्योति कमल,बहराइच के चंद्रभान निडर ने बांधा समां

जसवंतनगर,इटावा। विकास खंड क्षेत्र के ग्राम नगला राम सुंदर स्थित हनुमान मंदिर परिसर में मंगलवार रात 21वें विशाल जागरण-कीर्तन का आयोजन किया गया। रात आठ बजे शुरू हुए धार्मिक कार्यक्रम में देर रात तक श्रद्धालु भजनों और कीर्तन के माध्यम से भक्ति रस में सराबोर रहे।
आयोजक मोरध्वज सिंह भदौरिया ने बताया कि जागरण-कीर्तन में बाराबंकी की ज्योति कमल और बहराइच के चंद्रभान निडर ने भजनों की प्रस्तुति दी। कार्यक्रम का उद्घाटन मानवेंद्र सिंह भदौरिया (रिक्कू) ने फीता काटकर किया। मंच संचालन रक्षपाल सिंह सिकरवार ने किया। जबाबी कीर्तन में दोनों कलाकारों की प्रस्तुतियां बराबरी पर रहीं और श्रद्धालुओं ने अलख सुबह तक कार्यक्रम का आनंद लिया।
भीड़ अधिक होने के कारण मैदान में दो एलईडी स्क्रीन लगाई गई थीं,जिससे दूर बैठे श्रद्धालु भी कार्यक्रम देख सकें। आयोजन स्थल पर श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए प्रकाश,साउंड, खान-पान समेत अन्य व्यवस्थाएं की गई थीं।
व्यवस्था संभालने वालों में राजीव सिंह तोमर (पूर्व प्रधान),राकेश सिंह तोमर (गुड्डू),स्वदेश सिंह तोमर, राजीव कुमार तोमर (पिंटू),केपी सिंह तोमर, राजपाल सिंह भदौरिया, हेत सिंह भदौरिया, अरविंद सिंह भदौरिया, लाल बहादुर सिंह भदौरिया,राम कुमार तोमर (दूधिया),पवन कुमार तोमर,शिवपाल सिंह तोमर,दुन्नी तोमर, अभिलाख तोमर,दीपक तोमर,जितेंद्र सिंह तोमर, संजू राजावत,बीनू बॉस, डा.अन्नू तोमर,इंदल तोमर,सबर सिंह (राशन डीलर),विमल भदौरिया और हनुमंत भदौरिया समेत अन्य लोग शामिल रहे।



