मारपीट-जान से मारने की धमकी: रिपोर्ट दर्ज

पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने दर्ज की रिपोर्ट

जसवंतनगर,इटावा। जसवंतनगर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम नगला खुमान गांव में मारपीट और जान से मारने की धमकी देने के मामले में पुलिस ने पांच नामजद आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

गांव निवासी अर्चना देवी पत्नी रोहित कुमार ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 15 नवंबर की रात करीब आठ बजे गांव के राहुल,निरोत्तम, सुशील,गुलशन और भजनलाल ने उनके साथ गाली-गलौज करते हुए मारपीट की। विरोध करने पर आरोपितों ने जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता के अनुसार, घटना के समय गांव के कई लोग मौजूद थे।

थानाध्यक्ष कमल भाटी ने बताया कि पीड़िता की तहरीर के आधार पर पांचों नामजद आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच उपनिरीक्षक हेमंत कुमार को सौंपी गई है।

Related Articles

Back to top button