समुद्र में बिछी ‘मौत की सुरंगें’! टकराते ही धू-धू कर जल उठे 3 ऑयल टैंकर, मिडिल ईस्ट में हाई अलर्ट!

Strait of Hormuz Oil Tanker Blast: दुनिया के सबसे संवेदनशील और व्यस्त समुद्री व्यापार मार्ग होर्मुज जलडमरूमध्य (स्ट्रेट ऑफ होर्मुज) में शनिवार को एक बड़ा हादसा सामने आया है, जहां समुद्र में बिछी नौसैनिक बारूदी सुरंगों (नेवल माइंस) से टकराने के बाद तीन तेल टैंकरों में भीषण आग लग गई। ईरानी सेना के अनुसार, शनिवार सुबह स्ट्रेट ऑफ होर्मुज के पूर्वी हिस्से से गुजर रहा एक तेल टैंकर अचानक समुद्री बारूदी सुरंग की चपेट में आ गया, जिससे जोरदार धमाके के साथ उसमें आग भड़क उठी। इसके कुछ ही घंटों बाद दोपहर में दो अन्य तेल टैंकर भी उसी इलाके में बारूदी सुरंगों से टकरा गए और देखते ही देखते आग के शोलों में घिर गए।
समाचार एजेंसी रॉयटर्स और ईरान की आधिकारिक समाचार एजेंसी आईआरएनए (IRNA) ने सैन्य सूत्रों के हवाले से बताया कि दोपहर में दुर्घटनाग्रस्त हुए दोनों जहाज एक प्रतिबंधित समुद्री मार्ग से निकलने का प्रयास कर रहे थे। प्रतिबंधित जलक्षेत्र में प्रवेश करते ही वे पानी के भीतर सक्रिय बारूदी सुरंगों से टकराए, जिसके बाद हुए भयानक विस्फोटों ने जहाजों को अपनी चपेट में ले लिया। हादसे के तुरंत बाद ईरानी नौसेना ने इस समुद्री गलियारे से कच्चे तेल और प्राकृतिक गैस का परिवहन कर रहे अन्य व्यापारिक जहाजों के लिए हाई अलर्ट जारी किया।
रेलिंग तोड़कर बर्फीले पानी में जा गिरी गाड़ी! चीख-पुकार के बीच 11 शव बरामद, रेस्क्यू में उड़े होश
रविवार तड़के ईरानी सरकारी टेलीविजन ने पुष्टि की कि इस अलर्ट के बाद उसी संवेदनशील मार्ग की ओर बढ़ रहे तेल और गैस से लदे दो अन्य जहाजों ने तुरंत अपना रास्ता बदल लिया और आगे बढ़ने के बजाय सुरक्षित दूरी बनाते हुए वापस फारस की खाड़ी (पर्सियन गल्फ) की ओर मुड़ गए। स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में हुई इस सिलसिलेवार घटना के बाद पूरे मिडिल ईस्ट के समुद्री क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था बेहद कड़ी कर दी गई है और वैश्विक ऊर्जा आपूर्ति श्रृंखला पर इसके संभावित प्रभावों पर नजर रखी जा रही है।



