वोट चोर गद्दी छोड़’ के नारों के साथ दिल्ली महारैली के लिए रवाना हुए सपा कार्यकर्ता
महानगर अध्यक्ष वीरेंद्र यादव एडवोकेट के नेतृत्व में हजारों कार्यकर्ताओं ने किया कूच, यूपी गेट पर रोकने का लगाया आरोप

गाजियाबाद। समाजवादी पार्टी के हजारों कार्यकर्ता दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित महारैली में शामिल होने के लिए साहिबाबाद स्थित शिविर कार्यालय, 1 स्वरूप पार्क से रवाना हुए। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने ‘वोट चोर गद्दी छोड़’ के नारे लगाते हुए केंद्र सरकार के खिलाफ विरोध जताया। कार्यकर्ताओं का नेतृत्व सपा महानगर अध्यक्ष वीरेंद्र यादव एडवोकेट ने किया।
रवाना होने से पहले वीरेंद्र यादव ने कहा कि लोकतंत्र और संविधान की रक्षा के लिए यह आंदोलन जरूरी है। उन्होंने आरोप लगाया कि वोटर लिस्ट से बड़ी संख्या में मतदाताओं के नाम हटाए जाने से उनके मताधिकार प्रभावित हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि किसान, मजदूर, छात्र, नौजवान, व्यापारी और कर्मचारी सहित सभी वर्गों के लोग इस मुद्दे पर आवाज उठा रहे हैं। उन्होंने चुनाव आयुक्त से नैतिक आधार पर इस्तीफा देने की मांग भी की।
यूपी गेट पर रोकने का लगाया आरोप
वीरेंद्र यादव ने आरोप लगाया कि यूपी गेट पर पुलिस और प्रशासन की ओर से कार्यकर्ताओं को रोकने का प्रयास किया गया। उनके अनुसार, बैरिकेडिंग हटने के बाद कार्यकर्ता दिल्ली के रामलीला मैदान की ओर रवाना हो गए।
इस दौरान मनोज पंडित, तेजराम यादव एडवोकेट, एसएस प्रसाद, शिव शंकर, चिंतामणि यादव, रामप्यारे यादव, शिवानंद चौबे, हुकुम सिंह, अनिल मिश्र, फौजुद्दीन, माजिद ठाकरान, अमृत लाल चौरसिया, सत्यवीर सिंह यादव, कमलेश यादव, वीर सिंह सेन, केके सिंह, धीरेंद्र यादव, राजेंद्र सिंह, शिशिर यादव, विश्वनाथ, कृष्णानंद, धर्मेंद्र यादव, महेंद्र यादव, गुड्डू यादव, हाजी मोहम्मद सलाम, प्रेमचंद पटेल, विक्रम सिंह, उपेंद्र यादव, अवधेश यादव और अनुभव यादव सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।



