मां दुर्गा के पंडालों में पहुंचे समाजसेवी डॉ.सुरेश यादव, आरती कर टेका मत्था

संवाददाता सुल्तानपुर
सुल्तानपुर।कुड़वार क्षेत्र के इसौली विधानसभा क्षेत्र संख्या 187 के वार्ड नंबर 31 से जिला पंचायत सदस्य पद के प्रत्याशी एवं समाजसेवी डॉ. सुरेश यादव ने क्षेत्र के विभिन्न गांवों में स्थापित मां दुर्गा के पूजा पंडालों में पहुंचकर दर्शन-पूजन किया। इस दौरान उन्होंने कई दुर्गा पूजा पंडालों का फीता काटकर शुभारंभ किया और विधि-विधान से मां अम्बे की आरती कर आशीर्वाद प्राप्त किया।डॉ. सुरेश यादव ने ग्राम सभा हरखीपुर, धम्मौर, हकुहा, धारूपुर, हरिनामपुर, नरही, भाटी, हाजी पटईपुर, पूरे बसई और रवनियां पश्चिम सहित विभिन्न गांवों का भ्रमण किया। इस दौरान पूजा समितियों के पदाधिकारियों एवं स्थानीय लोगों ने उनका स्वागत किया।
मां दुर्गा की आरती के बाद डॉ. सुरेश यादव ने क्षेत्र की सुख-समृद्धि, शांति और खुशहाली की कामना की। उन्होंने कहा कि मां दुर्गा की कृपा सभी पर बनी रहे और क्षेत्र में सुख-शांति, समृद्धि एवं आपसी भाईचारा कायम रहे। समाज में प्रेम, सद्भाव और एकता की भावना मजबूत हो, यही मां के चरणों में हमारी प्रार्थना है।दुर्गा पूजा के अवसर पर विभिन्न गांवों में भक्तिमय माहौल देखने को मिला। श्रद्धालुओं ने मां दुर्गा के दर्शन कर परिवार और समाज की खुशहाली की कामना की।



