विज्ञान प्रदर्शनी में उत्कृष्ट मॉडल के लिए छात्र सम्मानित

भरथना,इटावा। युवा प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने और वैज्ञानिक नवाचार को बढ़ावा देने के उद्देश्य से संस्कृति इंटरनेशनल स्कूल में विज्ञान प्रदर्शनी में उत्कृष्ट मॉडल और प्रयोग प्रस्तुत करने वाले विद्यार्थियों को प्रमाण-पत्र एवं पदक देकर सम्मानित किया गया। यह विज्ञान प्रदर्शनी 15 अक्टूबर को भारत के पूर्व राष्ट्रपति एवं महान वैज्ञानिक डॉ.एपीजे अब्दुल कलाम की जयंती के अवसर पर आयोजित की गई थी।

प्रदर्शनी में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और सुन्दर मॉडल तथा नवीन विज्ञान प्रयोग प्रस्तुत किए। इन प्रस्तुतियों में उनकी रचनात्मकता, वैज्ञानिक समझ और समस्या-समाधान की क्षमता स्पष्ट रूप से दिखाई दी। सम्मान समारोह में विद्यार्थियों की मेहनत, लगन और वैज्ञानिक सोच की सराहना की गई। प्रमाण-पत्र एवं पदक पाकर विद्यार्थियों का उत्साह बढ़ा और उन्हें विज्ञान के क्षेत्र में आगे बढ़ने की प्रेरणा मिली।

वहीं 20वीं नेशनल इण्टर डिस्ट्रिक्ट जूनियर एथलेटिक्स मीट 2026 के लिए आयोजित डिस्ट्रिक्ट मीट में संस्कृति इंटरनेशनल स्कूल भर्थना के छात्र आदित्य कुमार ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अंडर-16 वर्ग की शॉटपुट प्रतियोगिता में तृतीय स्थान हासिल कर विद्यालय का नाम रोशन किया। उक्त प्रतियोगिता 23 अक्टूबर 2026 को मेजर ध्यानचंद्र स्पोर्ट्स कॉलेज सैफई में आयोजित की गई। प्रतियोगिता में जिले के विभिन्न खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। आदित्य कुमार ने अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन के दम पर तीसरा स्थान प्राप्त किया। छात्र-छात्राओं की इस उपलब्धि पर संस्था निदेशक अंकित यादव, प्रधानाचार्य प्रियंका सिंह व खेल प्रशिक्षक कोच फरहान अजीज ने उन्हें बधाई व शुभकामनायें दीं।

Related Articles

Back to top button