वोट चोरी के आरोपों पर सपा का हल्लाबोल, सड़क पर उतरा कार्यकर्ताओं का हुजूम

सुलतानपुर। मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण को लेकर समाजवादी पार्टी ने गुरुवार को सुलतानपुर में शक्ति प्रदर्शन किया।जिलाध्यक्ष रघुवीर यादव और2 विधानसभा अध्यक्ष गुफरान अहमद उर्फ सैफी के आह्वान पर बड़ी संख्या में सपा नेता और कार्यकर्ता सड़क पर उतरे। सुपर मार्केट स्थित जिला कार्यालय से लोहिया चौक तक पैदल मार्च निकाला गया।

कार्यकर्ताओं ने कथित वोट चोरी के विरोध में नारेबाजी करते हुए मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग उठाई।पूर्व विधायक चंद्रभद्र सिंह सोनू ने कहा कि मतदाता सूची में संशोधन की पूरी प्रक्रिया राजनीतिक दलों और जनता के सामने स्पष्ट होनी चाहिए।पूर्व विधायक अरुण वर्मा ने कहा कि जिन पात्र नागरिकों के नाम सूची से हटे हैं, उन्हें पर्याप्त अवसर देकर दोबारा नाम शामिल किया जाना चाहिए।जिलाध्यक्ष रघुवीर यादव की ओर से सिटी मजिस्ट्रेट के माध्यम से राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजा गया।

इसमें मतदाता सूची की शुचिता बनाए रखने और पात्र नागरिकों के मतदान के अधिकार को सुरक्षित रखने की मांग की गई।जिलाध्यक्ष रघुवीर यादव ने कहा कि चुनाव प्रक्रिया में पारदर्शिता होना चाहिए।प्रदर्शन में जिला महासचिव सलाहुद्दीन, पूर्व लोकसभा प्रत्याशी शकील अहमद,प्रदेश सचिव तेजेन्द्र सिंह बग्गा,पूर्व जिलाध्यक्ष पृथ्वी पाल यादव,हाजी निसार अहमद गुड्डू, स्वामी नाथ यादव,डाॅ० सुरेश यादव, केशव राम यादव,पवन यादव, समेत बड़ी संख्या में सपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button