गाजियाबाद के 465 माध्यमिक विद्यालयों में हुई पोस्टर प्रतियोगिता, 1.02 लाख विद्यार्थियों ने लिया हिस्सा

गाजियाबाद। सेवा संकल्प अभियान के तहत सोमवार को जिले के माध्यमिक विद्यालयों में पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कक्षा नौ से 12 तक के विद्यार्थियों के लिए आयोजित प्रतियोगिता में जिले के 465 विद्यालयों के 1,02,336 विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया। इस दौरान 4,565 अभिभावक भी कार्यक्रम में शामिल हुए।

प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने ‘मेरे सपनों का भारत’, सेवा, स्वच्छता, नशा मुक्ति और पर्यावरण संरक्षण जैसे विषयों पर पोस्टर बनाकर अपने विचार व्यक्त किए। विद्यार्थियों ने रचनात्मकता के माध्यम से सामाजिक सरोकारों और राष्ट्र निर्माण से जुड़े संदेश दिए।

प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले 1,395 विद्यार्थियों को विद्यालय स्तर पर प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। प्रत्येक विद्यालय से तीन उत्कृष्ट विद्यार्थियों का चयन किया गया है, जो अब ब्लॉक स्तरीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगे।

जिला विद्यालय निरीक्षक ने बताया कि सेवा संकल्प अभियान का उद्देश्य विद्यार्थियों में सामाजिक दायित्व, सेवा और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी की भावना को विकसित करना है।

Related Articles

Back to top button