बगदाद शरीफ की जियारत पर निकले कादरी का सम्मान

इटावा। बगदाद शरीफ की जियारत के लिए रवाना हुए अल्लामा चमन कादरी के खलीफा मुबीन अहमद खलीफा, पीर चमने मोईनुद्दीन कादरी एवं राजा जुबैर का मोहल्ला शाह कमर स्थित निज निवास पर गर्मजोशी से स्वागत एवं सम्मान किया गया।

इंसानी भाईचारा प्रेम सद्भाव समिति के अध्यक्ष मोहम्मद आमीन भाई, अंसारी समाज के अध्यक्ष अतिकुर रहमान तथा मंसूरी समाज के अध्यक्ष हाजी मोईनुद्दीन गुड्डू मंसूरी ने फूल मालाएं पहनाकर एवं शॉल ओढ़ाकर उनका सम्मान किया। इस दौरान देश-प्रदेश में अमन-चैन, आपसी भाईचारे और घर-परिवार में खुशहाली के लिए दुआ की अर्जी पेश की गई।

इस अवसर पर पीर चमने मोईनुद्दीन कादरी ने कहा कि वह बगदाद शरीफ पहुंचकर गौसे आजम शेख अब्दुल कादिर जिलानी रहमतुल्लाह अलैह की बारगाह में अपने देश, प्रदेश तथा अपने बुजुर्गों के लिए अमन-चैन और खुशहाली की दुआ करेंगे।

कार्यक्रम के दौरान मसूद तैमूरी,अफसर पहलवान टायर वाले, अतिकुर रहमान, चांद सहित अन्य लोगों ने भी उनका इस्तकबाल किया और जियारत के सफल सफर के लिए शुभकामनाएं दीं।

Related Articles

Back to top button