किशोरी की मौत के मामले में जांच टीम ने संकलित किये साक्ष्य

ऊँचाहार, रायबरेली। निजी अस्पताल में हुई किशोरी की मौत के मामले में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने अस्पताल पहुंचकर जांच कर साक्ष्य संकलित किये हैं।

पिपरहा मजरे ऊँचाहार देहात की रहने वाली साक्षी की शुक्रवार को कस्बे के एक निजी अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई थी, मामले में पुलिस ने मृतका की मां आरती की तहरीर पर अस्पताल के संचालक डॉ सुनील चौहान व स्टाफ पर लापरवाही बरतने का केस दर्ज किया था।रविवार को सीएमओ के निर्देश पर सीएचसी में तैनात चिकित्सक व नोडल डॉ राजेश गौतम के नेतृत्व में अस्पताल पहुंची टीम ने संचालक के बयान दर्ज किये और इसके अलावा जरूरी दस्तावेज साक्ष्य के तौर पर संकलित किये हैं।

इस बाबत जांच अधिकारी डॉ राजेश गौतम ने बताया कि अस्पताल से जरूरी साक्ष्य संकलित किये गए हैं,किशोरी के परिजनों के बयान व पोस्टमार्टम रिपोर्ट संकलित कर जांच रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को सौंपी जाएगी।

Related Articles

Back to top button