जिलाधिकारी ने एमएमजी अस्पताल में स्वाइन फ्लू वार्ड का किया निरीक्षण

गाजियाबाद। जिलाधिकारी श्री रविंद्र कुमार मॉंदड़ ने एमएमजी अस्पताल में बनाए गए स्वाइन फ्लू वार्ड का निरीक्षण किया। उन्होंने वार्ड में मरीजों के लिए उपलब्ध स्वास्थ्य सुविधाओं, साफ-सफाई और व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने अस्पताल के अन्य मरीजों के वार्डों का भी निरीक्षण किया और मरीजों को मिल रही चिकित्सा सुविधाओं की जानकारी ली। इसके अलावा उन्होंने अस्पताल की नई बिल्डिंग में चल रहे निर्माण एवं अन्य कार्यों का भी निरीक्षण किया।
जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को अस्पताल में व्यवस्थाओं को बेहतर बनाए रखने तथा निर्माण कार्यों को निर्धारित मानकों के अनुरूप समय से पूरा कराने के आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने और अस्पताल में साफ-सफाई पर विशेष ध्यान देने के निर्देश भी दिए।



