ऑपरेशन सिंदूर का सबसे बड़ा ‘गेमचेंजर’ कौन, सामने वो राज जिसने पाकिस्तान को डराया

Operation Sindoor Secrets: पाकिस्तान के खिलाफ चलाए गए निर्णायक सैन्य अभियान ‘ऑपरेशन सिंदूर’ को लेकर तत्कालीन पश्चिमी वायु कमान के प्रमुख एयर मार्शल (सेवानिवृत्त) जितेंद्र मिश्रा ने कई सनसनीखेज खुलासे किए हैं।

उन्होंने बताया कि इस पूरे सैन्य टकराव के दौरान भारत का रूस निर्मित S-400 सुदर्शन एयर डिफेंस सिस्टम सबसे बड़ा ‘गेम-चेंजर’ साबित हुआ। भारतीय S-400 की अभेद्य दीवार और सटीक मारक क्षमता से पाकिस्तान इस कदर खौफजदा और हताश हो गया था कि इसकी सटीक लोकेशन का पता लगाने के लिए उसने भारत के अंदर अपने जासूसों और स्लीपर सेल्स तक को सक्रिय कर दिया था।

200 किमी के दायरे में फटकने से डरती रही पाकिस्तानी वायुसेना

एयर मार्शल मिश्रा के अनुसार, ऑपरेशन सिंदूर के दौरान सीमा पर तैनात S-400 एयर डिफेंस मिसाइल सिस्टम के खौफ की वजह से पाकिस्तानी वायुसेना के लड़ाकू विमान भारतीय सीमा के 200 किलोमीटर के दायरे में आने की हिम्मत तक नहीं जुटा सके। पाकिस्तान इसकी लोकेशन ट्रेस करने के लिए हर संभव दांव-पेच आजमा रहा था। उसे चीन जैसे देशों से रियल-टाइम सैटेलाइट इनपुट मिल रहे थे और साथ ही उसने भारत में मौजूद अपने जासूसी नेटवर्क को भी काम पर लगा दिया था, लेकिन भारतीय सुरक्षा एजेंसियों ने उसके सारे मंसूबे नाकाम कर दिए।

314 KM की दूरी से पाकिस्तानी निगरानी विमान को किया ढेर

जब भारतीय वायुसेना ने जवाबी कार्रवाई में पाकिस्तान के जमीनी रडार नेटवर्क को पूरी तरह तबाह कर दिया, तो अपनी हवाई आंखें खो चुका पाकिस्तान बौखला गया। उसने आनन-फानन में सरगोधा एयरबेस से अपना हवाई निगरानी विमान (AEW&C) आसमान में उतारा। सीमा पर तैनात भारतीय S-400 ऑपरेटरों ने 314 किलोमीटर की अविश्वसनीय दूरी से उसे लॉक कर सीधे मार गिराया। यह विश्व सैन्य इतिहास में सतह से हवा में मार करने वाली (SAM) किसी भी मिसाइल द्वारा दर्ज किया गया अब तक का सबसे लंबी दूरी का सफल शिकार बन गया।

पहलगाम हमले के जवाब में 9 आतंकी कैंप किए गए थे ध्वस्त

पहलगाम में हुए कायरतापूर्ण आतंकी हमले में 25 पर्यटकों के मारे जाने के बाद भारत ने 7 मई को ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की शुरुआत की थी। इस अभियान के तहत जैश-ए-मोहम्मद और लश्कर-ए-तैयबा के 9 प्रमुख आतंकी ठिकानों को जमींदोज किया गया था। भारत सरकार ने वायुसेना को पूरी रणनीतिक छूट देते हुए स्पष्ट निर्देश दिए थे कि किसी भी आम नागरिक को नुकसान पहुंचाए बिना केवल आतंकवादियों और उनके पनाहगाहों को ही खत्म किया जाए।

रडार और कमांड सेंटर तबाह, महिला पायलटों ने तोड़ी दुश्मन की कमर

आतंकी ठिकानों के खात्मे से बौखलाए पाकिस्तान ने 9 मई को सैकड़ों ड्रोन और मिसाइलें दागकर एक एयरबेस अस्पताल को निशाना बनाने की हिमाकत की। इसके जवाब में 10 मई को भारत ने पाकिस्तान के 11 प्रमुख सैन्य ठिकानों पर भीषण प्रहार कर उसकी वायुसेना की रीढ़ तोड़ दी।

E20 पेट्रोल में इथेनॉल नहीं, ये चीज है असली विलेन; सरकार एक्शन मोड में, कड़े नियम लाने की तैयारी

वायुसेना ने पंजाब सीमा पर लगे अमेरिकी AN/TPS सीरीज के रडार और दो मुख्य कमांड सेंटरों को सबसे पहले ध्वस्त किया। एयर मार्शल मिश्रा ने रेखांकित किया कि भारतीय महिला फाइटर पायलटों ने इस मिशन में अदम्य साहस दिखाया। महिला पायलटों ने मुरीदके स्थित लश्कर मुख्यालय पर सटीक स्ट्राइक करने के बाद 10 मई को दोबारा उड़ान भरकर पाकिस्तान के एयरबेस और कमांड सेंटर को तबाह किया। 10 मई की सुबह हुए इस चौतरफा हमले के कुछ ही घंटों के भीतर पाकिस्तान घुटनों पर आ गया और सीजफायर की गुहार लगाने लगा, जिसके बाद 88 घंटे चला यह सैन्य संघर्ष समाप्त हुआ।

Related Articles

Back to top button