सावधान! डिनर के तुरंत बाद की गई ये गलतियां आपको दे सकती है ताउम्र की बीमारियां

habits to avoid after dinner: अक्सर हम रात का खाना जल्दी न खाने या खाने के तुरंत बाद कुछ गलत करने की आदत डाल लेते हैं। यह न केवल पाचन पर असर डालता है बल्कि नींद की गुणवत्ता भी घटा सकता है। आयुर्वेद विशेषज्ञ डॉ. कल्याणी ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर यह जानकारी साझा की कि कौन-सी आदतें डिनर के बाद बचनी चाहिए।

देर रात खाना स्वास्थ्य के लिए नुकसानदेह

रात में 10-11 बजे के बाद खाना पचने में मुश्किल और नींद में बाधा डाल सकता है। विशेषज्ञों की सलाह है कि रात का भोजन 7-8 बजे तक पूरा कर लें ताकि शरीर को पर्याप्त समय मिल सके।

कैफीन का सेवन रात में न करें

डिनर के बाद चाय या कॉफी पीना नींद को प्रभावित कर सकता है। कैफीन हमारी नींद के प्राकृतिक चक्र को प्रभावित करता है और गहरी नींद आने में बाधा डाल सकता है।

खाने के तुरंत बाद सोने से बचें

भोजन के तुरंत बाद बिस्तर पर लेटना एसिडिटी और पेट में भारीपन की समस्या पैदा कर सकता है। हल्का चलना या थोड़ी देर बैठना पाचन में मदद करता है।

पानी की मात्रा पर ध्यान दें

खाने के तुरंत बाद बहुत ज्यादा पानी पीना पेट में भारीपन और सूजन का कारण बन सकता है। इसलिए खाने के बाद संतुलित मात्रा में पानी लेना बेहतर है।

रात में भारी और तला-भुना खाना न खाएं

भारी या मसालेदार खाना पेट में जलन और अपच की समस्या बढ़ा सकता है। हल्का और सादा भोजन रात के समय बेहतर विकल्प है।

स्क्रीन समय कम करें

डिनर के बाद लंबे समय तक मोबाइल या टीवी स्क्रीन देखना मेलाटोनिन के स्तर को प्रभावित करता है। इसका असर नींद के आने पर पड़ता है।

आपके किचन में छिपी हैं ये 5 चीजें, जो धीरे-धीरे दे रही हैं कैंसर को दावत

पूरी तरह भरा पेट लेकर सोना ठीक नहीं

अगर पेट पूरी तरह भरा हो तो सोते समय असुविधा और नींद की गुणवत्ता खराब हो सकती है। हल्का खाना और समय पर डिनर करना शरीर के लिए फायदेमंद होता है।

Related Articles

Back to top button