शिक्षकों को मिला गौरैया भूषण सम्मान

इटावा। इटावा में ईको विंग फाउंडेशन के बैनर तले गौरैया संरक्षण संगोष्ठी का आयोजन किया गया। इसमें भरथना के शिक्षक ऋषभ त्रिवेदी,ताखा के अवनीश दुवे तथा बढ़पुरा से शिक्षिका श्वेता चतुर्वेदी के साथ अन्य अन्य कई जनपदों के एक सैकड़ा शिक्षकों को गौरैया भूषण सम्मान से सम्मानित किया गया।

इको विंग्स फाउंडेशन के अध्यक्ष डॉ.नरेश कुमार, संरक्षक सुभाष यादव व बृजेश यादव द्वारा ऋषभ त्रिवेदी को गौरिया संरक्षण के प्रचार प्रसार तथा इको विंग फाउंडेशन के कार्यक्रमों में सहयोग करने हेतु माला,अंगवस्त्र तथा घोंसला भेंटकर सम्मानित किया गया।

उपरोक्त सभी शिक्षकों को यह पुरस्कार पर्यावरण संरक्षण,गौरैया संवर्धन, पौधरोपण,स्वच्छता एवं जनजागरूकता के क्षेत्र में किए गए उल्लेखनीय कार्यों के लिए प्रदान किया गया। डॉ.अनिल कुमार पटेल निदेशक सफारी पार्क एवं डॉ.सुनीता यादव ने उन्हें सम्मान पत्र,गौरैया का घोंसला और तुलसी का पौधा भेंटकर सम्मानित किया।

Related Articles

Back to top button