युवक से मारपीट: चार दबंगों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज
सोशल मीडिया पर मारपीट का वीडियो हुआ वायरल,पुलिस जांच में जुटी

भरथना,इटावा। भरथना कोतवाली कस्वा के मंडी रोड निवासी एक युवक के साथ चार नामजदो ने बेरहमी से मारपीट कर दी। पीड़ित की तहरीर पर थाना पुलिस ने चार नामजदो के विरुद्ध मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
क्षेत्र के गाँव नगला विजयी निवासी तथा हाल निवासी कस्वा के मोहल्ला मंडी रोड निवासी ब्रजेन्द्र पुत्र शोभरन ने कस्वा के मोहल्ला रानी नगर निवासी दीपक जौहरी, महावीर नगर के नंदन गुप्ता, कृष्ण कान्त तथा सरैया गाँव के मनीष पर आरोप लगाया है कि रविवार को नामजद मेरे घर के पास जानवर बाँधने के स्थान पर शराब पी रहे थे इसी बीच नामजदों ने मेरे साथ गाली गलौज करते हुए मारपीट कर दी।
लोगो के आ जाने पर नामजद जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गये. उक्त मारपीट का विडियो किसी राहगीर ने अपने मोबाइल के कैमरे में कैद कर ली. जोकि अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. वायरल विडियो में नामजद दबंग पीड़ित के साथ बेरहमी से मारपीट करते हुए नजर आ रहे है. पीड़ित की तहरीर पर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.



