दिनेश यादव का हुआ औषधि विश्लेषक के पद पर चयन

संवाददाता सुल्तानपुर

सुल्तानपुर। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की भर्ती परीक्षा में औषधि विश्लेषक के पद पर हुआ दिनेश यादव का चयन। दिनेश यादव सुल्तानपुर जिले के दूबेपुर स्थित भांई बगइचवा गांव के निवासी हैं जिनके पिता राम अचल यादव हैं।

दिनेश यादव के चयनित होने पर क्षेत्र में खुशी का माहौल हैं। वही जिले के छात्र राजनीति से उभर कर आए समाजवादी पार्टी के नेता राष्ट्रीय सचिव छात्र सभा जिला पंचायत प्रत्याशी वार्ड नंबर 34 से राजेश यादव ने उनके घर (भांई , बगइचवा) पहुंचकर दिनेश यादव को मिठाई खिलाकर एंव माला पहनकर बधाई और शुभकामनाएं दी।

इस खुशी के मौके पर दिनेश यादव के बड़े पिता दयाराम यादव नेता, जंग बहादुर यादव,एड् भानु प्रताप ,एड् कुलदीप जनवादी ,विकास यादव, अनिल यादव, सौरभ यादव, अंकित यादव,पत्रकार प्रदीप यादव,फर्क इंडिया ब्यूरो चीफ विनोद यादव सहित तमाम लोगों ने दिनेश के चयनित होने पर खुशी जाहिर की और बधाई एंव शुभकामनाएं दी।

Related Articles

Back to top button