एसीएमओ डॉ. अरविंद कुमार ने सामु० स्वा० केंद्र शिवगढ़ का किया औचक निरीक्षण
कोटेदार पर अंगूठा लगवाकर राशन चोरी का आरोप, महिलाओं ने तहसीलदार से की शिकायत

शिवगढ़, रायबरेली। अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी (एसीएमओ) डॉ. अरविंद कुमार ने सोमवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएससी) शिवगढ़ का औचक निरीक्षण किया।
एसीएमओ ने अस्पताल की विभिन्न व्यवस्थाओं का बारीकी से जायजा लिया। उन्होंने कर्मचारी उपस्थिति रजिस्टर की जांच की। साथ ही फार्मेसी, महिला वार्ड और इमरजेंसी वार्ड का भी निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त पाई गईं। इससे प्रभावित होकर एसीएमओ ने सीएससी अधीक्षक के कार्यों की सराहना की। उन्होंने अस्पताल में मरीजों को दी जा रही सेवाओं पर संतोष व्यक्त किया।
कोटेदार पर अंगूठा लगवाकर राशन चोरी का आरोप, महिलाओं ने तहसीलदार से की शिकायत
महराजगंज, रायबरेली। जून माह में दो बार राशन देने के बजाए एक बार ही राशन देने व अंगूठा दो बार लगवा लेने का मामला प्रकाश में आया है। मामले में एक दर्जन ग्रामीण महिलाओं ने तहसीलदार को शिकायती पत्र देकर जांच कराने व कोटेदार पर कार्यवाही किए जाने की मांग की है।

मामला विकास खंड क्षेत्र के कैर ग्रामसभा का है। सार्वजनिक वितरण प्रणाली के दुकानदार सुंदर लाल पर आरोप लगाते हुए तहसील पहुंचकर एक दर्जन महिलाओं ने तसीलदार मंजुला मिश्रा को शिकायती पत्र दिया है। जिसमें अंत्योदय कार्ड धारक महदेई , शिवदुलारी, मातदेई , रामपति , खुशबू , आशा एवं पात्र गृहस्थी के कार्ड धारकों किरसाना , हुबराजा, रामवती , महादेव, का कहना है कि कोटेदार ने जून माह में अंगूठा तो दो बार लगवाया लेकिन राशन एक बार का ही दिया पहले तो बाद में राशन देने को कहा था परंतु बाद में अब वह राशन देने से इनकार कर रहा है और कार्ड धारकों के साथ अभद्रता कर रहा है। मामले में तहसीलदार मंजुला मिश्रा ने पूर्ति निरीक्षक मुकेश पांडेय को जांच कर कार्यवाही के आदेश दिए हैं।



