न्यू स्टैंडर्ड पब्लिक स्कूल में आयोजित अभिभावक-शिक्षक संगोष्ठी सम्पन्न

महराजगंज रायबरेली। सलेथू स्थित न्यू स्टैंडर्ड पब्लिक स्कूल में अभिभावक -शिक्षक संगोष्ठी का आयोजन किया गया जिसमें अधिक से अधिक संख्या में अभिभावको ने प्रतिभाग किया। अभिभावकों ने अपने पाल्यों के क्रिया-कलापों व प्रगति पर कक्षा- अध्यापक और विषय- अध्यापकों से चर्चा करते हुए परिणामों की समीक्षा की। शिक्षा को बेहतर बनाने हेतु महत्वपूर्णं सुझाव भी साझा किए जो छात्रों की शिक्षा को बेहतर बनाने में सहायक सिद्ध हो सकते हैं ।

प्रधानाचार्य राजीव सिंह ने सभी अभिभावकों काों आभार व्यक्त करते हुए कहा कि आप सभी को अपने बच्चों की शिक्षण गतिविधियों का सतत अनुश्रवण करना चाहिए तथा पढ़ाई के साथ बच्चे के चरित्र निर्माण में भी आपका सहयोग आवश्यक है।इस अवसर पर विद्यालय की उप- प्रधानाचार्या रजनी श्रीवास्तव, अध्यापक- अध्यापिकाएं व अभिभावक उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button