क्लब में तेज धमाका, 25 लोगों की दर्दनाक मौत; जानें कैसे हुआ हादसा
goa nightclub fire: गोवा के अरपोरा के हडफेड में बर्च बाय रोमियो लेन क्लब में शनिवार आधी रात के करीब एक बड़ा धमाका हुआ, जिसमें अब तक 25 लोगों की मौत हो गई है। मरने वालों में चार टूरिस्ट और 14 क्लब के कर्मचारी हैं। बाकी की पहचान अभी नहीं हो पाई है। शनिवार रात होने की वजह से क्लब में टूरिस्ट कम थे, अगर यही घटना शुक्रवार रात को होती तो मरने वालों की संख्या बढ़ जाती।
शुक्रवार को देश भर से टूरिस्ट गोवा आते हैं। ज़्यादातर टूरिस्ट कपल, नए शादीशुदा जोड़े, दोस्त होते हैं। ये टूरिस्ट पहली रात यानी शुक्रवार को नाइट क्लब का अनुभव लेने के लिए अलग-अलग क्लबों में जाते हैं। शनिवार को यह संख्या आधे से भी कम है। अगर बर्च बाय रोमियो लेन क्लब में हुई घटना शुक्रवार को होती तो मरने वालों की संख्या काफी बढ़ सकती थी।
भारत का पहला आइसलैंड बार
‘बर्च’ बार शांत नदी के किनारे था। इस बार को भारत का पहला ‘आइसलैंड बार’ कहा जाता था। इसी वजह से टूरिस्ट भी इसे पसंद करते थे। इस बार में एंट्री के लिए हर कपल से वीकेंड पर 4,000 रुपये और वीकडेज़ में 2,000-2,500 रुपये तक चार्ज किए जाते थे।
ayushman bharat pmjay: साल में कितनी बार फ्री इलाज करा सकते हैं, ऐसे चेक करें eligibility
गोवा के कई नाइटक्लब क्रिसमस और न्यू ईयर की शाम की तैयारी कर रहे हैं। इस वजह से, अंदर का हिस्सा बदल दिया गया है और शोर कम से कम रखा गया है। अगर ऐसा कोई हादसा होता है, तो यह टूरिस्ट के लिए जानलेवा होगा।


