दुर्गा पूजा पंडालों में पहुंचे जिला पंचायत सदस्य प्रत्याशी अधिवक्ता शैलेन्द्र प्रताप यादव
सरैया, दूबेपुर, भाईं बाजार, समेत कई क्षेत्रों में मां का लिया आशीर्वाद

सुल्तानपुर। वार्ड नंबर 34 से भावी जिला पंचायत सदस्य प्रत्याशी एवं अधिवक्ता शैलेन्द्र प्रताप यादव ने शारदीय नवरात्रि के अवसर पर क्षेत्र के विभिन्न गांवों और बाजारों में स्थापित मां दुर्गा के पूजा पंडालों में पहुंचकर विधि-विधान से दर्शन-पूजन किया और मां दुर्गा का आशीर्वाद प्राप्त किया।इस दौरान उन्होंने सरैया, दूबेपुर,भाईं बाजार,कोदई का पुरवा,बहलोलपुर,मरखापुर समेत आदि गांवों का भ्रमण किया।
विभिन्न पूजा पंडालों में पहुंचकर उन्होंने श्रद्धालुओं से मुलाकात की और दुर्गा पूजा पर्व की शुभकामनाएं दीं। साथ ही, भंडारे के आयोजनों में सहभागिता निभाते हुए आयोजन से जुड़े लोगों और स्थानीय नागरिकों से संवाद किया।दुर्गा पूजा के दौरान गांवों में धार्मिक उत्साह और भक्तिमय माहौल देखने को मिला। जगह-जगह स्थापित दुर्गा प्रतिमाओं के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ जुटी रही। पूजा समितियों की ओर से धार्मिक कार्यक्रमों और भंडारों का आयोजन किया गया।इस क्षेत्रीय भ्रमण के दौरान शैलेन्द्र प्रताप यादव ने लोगों से मुलाकात कर पर्व की खुशियां साझा कीं। उनके भ्रमण को लेकर स्थानीय स्तर पर धार्मिक आयोजनों और जनसंपर्क की गतिविधियां चर्चा में रहीं।



