सास से विवाद पर पुत्र बधू ने खाया जहर: मौत

इकलौते अबोध बेटे को छोड़ मां ने लगाया मौत को गले

भरथना,इटावा। भरथना कोतवाली कस्बा के नव सृजित मोहल्ला पूठ की मड़ैया में एक इकलौते अबोध बेटे की मां रेखा देवी 24 वर्ष पत्नी भास्कर ने अपनी सास से विवाद करने के बाद जहरीला पदार्थ का कर आत्महत्या करली।

हालांकि बीती सोमवार की शाम सास राजेश्वरी देवी से विवाद के बाद पुत्रबधु रेखा द्वारा जहर खाने की जानकारी होते ही परिजन और आस पास के लोग अचेत अवस्था में इलाज के लिए सैंफई पीजीआई लेकर पहुंचे जहां रात भर चले इलाज के बाद रेखा की मौत हो गई। पुत्र बधू रेखा की मौत की खबर सुनते ही ससुराल और मायके पक्ष के परिजनों में बुरी तरह कोहराम मच गया।

जहर खाकर आत्महत्या करने की खबर मिलते ही कस्बा पुलिस चौकी इंचार्ज जितेंद्र सिंह पाल ने सेंफई पीजीआई पहुंचकर मृतका रेखा के मायके सूचना भेजकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा है।

ग्रामीणों के अनुसार बीती देर शाम सास राजेश्वरी देवी से पुत्र बधू रेखा ने विवाद करने के बाद जहरीला पदार्थ का सेवन कर लिया था,जानकारी होते ही परिजन आनन फानन में रेखा को अचेत अवस्था में इलाज को लेकर सैंफई लेकर पहुंचे जहां पूरी रात्रि चले इलाज के बाद रेखा की मौत हो गई।

मृतका रेखा अपने पीछे अपना इकलौता अबोध 2 वर्षीय बेटा कन्हैया सास राजेश्वरी देवी,पति भास्कर,देवर राघव और राम किशोर को रोता बिलखता छोड़ गई है। वहीं पुलिस घटना की जांच करने के साथ मृतका के मायके वालों के पहुंचने का इंतजार कर रही है।

Related Articles

Back to top button