Shreyas Iyer की गंभीर चोट के बाद बीसीसीआई ने दी राहत की खबर
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मैच में चोटिल हुए अय्यर, डॉक्टरों की निगरानी में रिकवरी जारी

Shreyas Iyer Injury 2025: ऑस्ट्रेलिया के विरुद्ध तीसरे वनडे मैच में कैच लेने की कोशिश में गंभीर रूप से घायल हुए टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज श्रेयस अय्यर की हालत में तेजी से सुधार हो रहा है। इस चोट के बाद उन्हें सिडनी के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था। अब, भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने एक अहम अपडेट जारी करते हुए बताया है कि अय्यर को अस्पताल से छुट्टी मिल गई है।
कहां लगी थी चोट
ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज एलेक्स कैरी का कैच लेते समय अय्यर की पसलियों पर ज़ोरदार चोट लगी थी। इस चोट के कारण उनकी रीढ़ की हड्डी में चोट लग गई और आंतरिक रक्तस्राव शुरू हो गया। उन्हें मैदान से ड्रेसिंग रूम ले जाया गया। हालाँकि, वहाँ बेहोश होने के कारण, बीसीसीआई की मेडिकल टीम ने समय रहते खतरे को भांप लिया और उन्हें गंभीर हालत में तुरंत अस्पताल की गहन चिकित्सा इकाई में भर्ती कराया गया।
बीसीसीआई के अनुसार, चोट का पता चलने के बाद आंतरिक रक्तस्राव को रोकने के लिए एक ‘मामूली चिकित्सा प्रक्रिया’ की गई। इस उपचार से रक्तस्राव तुरंत रुक गया।
हालत स्थिर, तेज़ी से हो रही है रिकवरी
बीसीसीआई ने एक बयान में कहा, “श्रेयस अय्यर की हालत (Shreyas Iyer Injury 2025) अब स्थिर है और उनकी हालत में काफ़ी सुधार हो रहा है। सिडनी और भारत के विशेषज्ञ डॉक्टरों की मदद से बीसीसीआई की मेडिकल टीम अय्यर की प्रगति से संतुष्ट है और इसी वजह से उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है।”
इतने महीने क्रिकेट से दूर रहेंगे श्रेयस अय्यर
अय्यर को अस्पताल से छुट्टी मिल गई है, लेकिन अगले कुछ दिनों तक वह सिडनी में डॉक्टरों की निगरानी में रहेंगे। वह उड़ान भरने के लिए ‘चिकित्सकीय रूप से फिट’ घोषित होने के बाद ही भारत लौटेंगे। इस चोट के कारण श्रेयस अय्यर दक्षिण अफ्रीका और न्यूज़ीलैंड के विरुद्ध आगामी सीरीज़ से बाहर हो सकते हैं। वह मैदान पर कब वापसी करेंगे, इसकी आधिकारिक जानकारी बाद में दी जाएगी।



