अवैध चरस के साथ युवक पकड़ा, भेजा जेल

मंडल प्रभारी अवनीत कुमार शर्मा
मुरादाबाद,पाकबड़ा। पुलिस ने अवैध चरस के साथ एक युवक को गिरफ्तार कर जेल भेजा।
रविवार को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा चलाए जा रहे अभियान के तहत पाकबड़ा पुलिस कैलसा रोड की तरफ गस्त कर रही थी तभी अचानक एक युवक को सड़क किनारे देखा गया पुलिस गश्त को देखकर युवक छुपते देखा पुलिस द्वारा युवक का पीछा किया गया! कुछ ही दुरी पर टीएमयू यूनिवर्सिटी के पिछले गेट पर युवक को पकड़ कर पूछताछ की गई पूछताछ मे युवक से संतोष जनक जवाब न मिलने पर पुलिस द्वारा युवक की तलाशी ली गई युवक के पास से एक सौ छियालीस ग्राम अवैध चरस बरामद हुई!
पाकबड़ा पुलिस अवैध चरस के साथ युवक को गिरफ्तार थाने लाई पूछताछ ओर तलाशी में अपना नाम अफ़सर अली पुत्र अकबर अली निवासी पुराना थाना गली नंबर 3 पाकबड़ा बताया पुलिस ने उसके पास से 146 ग्राम अवैध चरस बरामद कर आरोपी को जेल भेजा है



