सीढ़ियों से फिसली महिला हुई घायल

घर की छत की सीढ़ियों से फिसली घायल महिला को किया सैफई रैफर

जसवंतनगर,इटावा। जसवंतनगर थाना क्षेत्र के ग्राम नगला खुमान में 45 वर्षीय महिला विठानी देवी पत्नी सुरेश बाबू गंभीर रूप से घायल हो गईं। जानकारी के अनुसार विठानी देवी छत से कपड़े उतारने के बाद नीचे उतर रही थीं, तभी अचानक जीने से फिसलकर नीचे गिर पड़ीं। गिरते ही उन्हें तेज दर्द हुआ और परिजनों ने आनन-फानन में उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जसवंतनगर पहुंचाया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने महिला की गंभीर अवस्था को देखते हुए सैफई पीजीआई के लिए रेफर कर दिया।

Related Articles

Back to top button