गर्मी में मौत का बुलावा: भूलकर भी न करें AC के साथ ये लापरवाही, नहीं तो हो सकता है ब्लास्ट

Why ac blasts: गर्मी की लहर में घर लौटते ही ठंडी हवा की तलाश हर किसी को होती है। एयर कंडीशनर गर्मी को भुला देने का आसान तरीका लगता है। लेकिन हाल के हादसों ने हमें दिखा दिया कि AC सिर्फ आराम का साधन नहीं, बल्कि सुरक्षा की जिम्मेदारी भी है। दिल्ली के विवेक विहार और गोकुलपुरी में हुए AC ब्लास्ट ने कई लोगों की जान ले ली। ऐसे हादसे आम लोगों के लिए चेतावनी हैं कि एसी का इस्तेमाल सोच-समझकर करना कितना जरूरी है।
AC ब्लास्ट के पीछे के कारण (Reason of AC Blast)
- एयर कंडीशनर अचानक फटता नहीं है। इसके पीछे अक्सर लंबे समय से चली तकनीकी समस्याएं, बिजली की गड़बड़ी या ओवरहीटिंग होती है।
- वेंटिलेशन की कमी: अगर AC की बाहरी यूनिट को पर्याप्त हवा नहीं मिलती या उस पर धूल जमा हो जाती है, तो गर्मी बाहर नहीं निकल पाती।
- इलेक्ट्रिकल समस्या: हाई वोल्टेज पर शॉर्ट सर्किट आग या विस्फोट का कारण बन सकता है।
- गैस लीक: AC में इस्तेमाल होने वाली R32 जैसी गैस लीक हो जाए और किसी स्पार्क के संपर्क में आए, तो आग लगने का खतरा बढ़ जाता है।
- अनुचित उपकरणों का उपयोग: एक ही लाइन पर कई भारी उपकरण चलाने से वोल्टेज में उतार-चढ़ाव AC के पार्ट्स को नुकसान पहुंचा सकते हैं।
- इन सभी कारणों से AC ब्लास्ट की घटनाएं हो सकती हैं।
लोग अक्सर ये गलतियां करते हैं
1. समय पर सर्विस नहीं कराना
बहुत से लोग मान लेते हैं कि नया AC अभी सुरक्षित है। लेकिन AC चाहे नया हो या पुराना, हर साल सर्विस जरूरी है। धूल और गंदगी जमा होने पर हीट और इलेक्ट्रिकल पार्ट्स प्रभावित होते हैं।
2. घटिया वायरिंग
पुरानी या कमजोर वायरिंग शॉर्ट सर्किट का मुख्य कारण बनती है। AC के लिए सही केबल और अलग सर्किट लगाना अनिवार्य है।
3. लंबे समय तक लगातार चलाना
AC भी मशीन है, रोबोट नहीं। लगातार चलाने से अंदर की मशीन गर्म हो जाती है और ब्लास्ट का खतरा बढ़ जाता है।
4. आउटडोर यूनिट की गलत जगह
बाहरी यूनिट को खुली और हवादार जगह पर लगाना जरूरी है। सीधी धूप या बंद जगह AC के लिए खतरनाक हो सकती है।
AC फटने से लगी भयानक आग; 9 लोगों की जलकर मौत
5. गैस लीक की अनदेखी
AC में R32 या R410A जैसी गैस लीकेज होने पर शॉर्ट सर्किट और आग का खतरा रहता है। अजीब आवाज, बदबू या ठंडा न करना ऐसे संकेत हैं कि तुरंत तकनीशियन बुलाएं।



