कार के टायर कब बदलने चाहिए, जानें सही समय

When to change car tyres mileage: अधिकांश लोग कार की सर्विसिंग तो समय पर करवा लेते हैं, लेकिन टायरों की स्थिति पर उनका ध्यान तब तक नहीं जाता जब तक कि वे पूरी तरह जवाब न दे दें। आमतौर पर कुछ लोग कार के टायर बदलने के भारी खर्च से बचने की कोशिश करते हैं। लेकिन ऐसा करना सफर के दौरान बड़ी दुर्घटनाओं के खतरे को कई गुना बढ़ा देता है। वाहन चलाते समय सुरक्षा सबसे ऊपर है, इसलिए टायर की सेहत को नजरअंदाज करना जानलेवा साबित हो सकता है।
कितने किलोमीटर चलने के बाद बदल देने चाहिए टायर?
कार एक्सपर्ट्स और निर्माताओं के अनुसार, आमतौर पर 40 हजार से 50 हजार किलोमीटर की दूरी तय करने के बाद कार के टायर बदल लेने चाहिए। भले ही बाहर से टायर ठीक दिख रहे हों, लेकिन इतनी लंबी दूरी तय करने के बाद रबर की ग्रिप और उसकी आंतरिक मजबूती काफी हद तक कम हो जाती है, जिससे तेज रफ्तार में टायर फटने की आशंका बढ़ जाती है।
ड्राइविंग स्टाइल और रास्तों की कंडीशन भी है बेहद अहम
टायर बदलने का अंतिम निर्णय पूरी तरह से आपकी ड्राइविंग शैली और सड़क की स्थिति पर निर्भर करता है।
-
खराब रास्ते और अधिक यात्रा: यदि आपकी कार लगातार पथरीले, उबड़-खाबड़ या दूरदराज के इलाकों की सड़कों पर बहुत चलती है, तो टायरों को तय सीमा से काफी पहले बदलने की आवश्यकता हो सकती है।
-
अत्यधिक घर्षण: खराब सड़कों और अचानक ब्रेक लगाने की आदत से टायरों में घर्षण (Friction) बहुत अधिक होता है, जिससे वे जल्दी घिस जाते हैं।
दुनिया का वो देश जहां गाड़ियों में पेट्रोल नहीं, सीधे गन्ने का रस भरा जाता है!
टायर खराब होने के ये दो मुख्य संकेत दिखते ही तुरंत लें एक्शन
-
पकड़ (Grid) का खत्म होना: यदि मोड़ पर या ब्रेक लगाने पर गाड़ी फिसलने लगे, तो समझ जाएं कि टायर की रोड होल्डिंग ग्रिप खत्म हो चुकी है।
-
टायर में दरारें: यदि टायर के साइडवॉल या थ्रेड्स के बीच छोटी-बड़ी दरारें दिखाई देने लगें, तो उसे बिना एक पल गंवाए तुरंत बदल देना चाहिए। दरार वाले टायर हाईवे पर गर्म होकर कभी भी ब्लास्ट हो सकते हैं।
वाहन सुरक्षा के लिए हर 6 महीने में कराएं यह जरूरी काम
अपनी और अपने परिवार की सुरक्षा को 100% पुख्ता करने के लिए हर 6 महीने में कार की व्यापक जांच (Alignment & Balancing) कराना बेहद जरूरी है। समय पर कार का टायर बदलना केवल एक मेंटेनेंस का काम नहीं, बल्कि सुरक्षित सफर की गारंटी है। टायरों की नियमित देखभाल करें और दुर्घटनाओं से सुरक्षित रहें।



