Anaj ATM Explained; अब राशन मिलेगा बिना लाइन में लगे
What is a grain ATM: अब राशन लेने के लिए लाइन लगाने की जरूरत नहीं, क्योंकि आ गया है ग्रेन एटीएम। जानिए अनाज एटीएम क्या है, कैसे काम करता है।

What is a grain ATM: अब राशन लेने के लिए सरकारी राशन की दुकान में लाइन लगाने की जरूरत नहीं पड़ेगी क्योंकि अनाज एटीएम आ चुका है जिससे 500 ग्राम से लेकर 15 किलो तक का राशन मिलेगा वो भी सिर्फ राशन कार्ड स्कैन करने के बाद फिंगरप्रिंट लगाने से। देश में नई क्रांति आने वाली है।
यूएन की एक संस्था के द्वारा एटीएम बनाया गया है और यह कैसे काम करता है सब कुछ हम जानेंगे। यह ऐसा एटीएम है जिससे आप मल्टीग्रेन अलग-अलग तरह का अनाज चाहे आपको ज्वार चाहिए हो, बाजरा चाहिए हो, चावल चाहिए हो, गेहूं चाहिए हो वो सब कुछ निकाला जा सकता है, लगाया जा सकता है। जैसे आजकल एटीएम में होता है। जैसे राशन की दुकान में होता है कि आप आएंगे, राशन कार्ड दिखाएंगे, फिंगरप्रिंट को स्कैन किया जाएगा और राशन लेकर चलेंगे। लेकिन राशन की दुकान में बड़ी समस्या है। समस्या है तीन।
पहला कभी भी राशन की दुकान बंद हो जाती है। दूसरा चावल की क्वालिटी, दाल की क्वालिटी सरकार की तरफ से पीडीएस सिस्टम में कुछ और दी जाती है। राशन की दुकान उसको दोयम कर देती है। और तीसरा तोल का यानी भार का एक किलो की जगह सवा किलो, 5 किलो की जगह 4 किलो ये एक बड़ी समस्या रही है। तो फिंगरप्रिंट से लेकर के तमाम चीजें समस्या का विषय रहती हैं। लेकिन जल्द ही इस परेशानी सभी को निजात मिलेगी।
एक सिलेंडर पर 200 का फायदा, नवंबर में लागू हो सकता है ये नियम
इस मशीन का नाम अन्नपूर्ति (grain ATM) है। वर्ल्ड फूड प्रोग्राम जो यूएन की एक संस्था है, उन्होंने डेवलप किया है। जैसे आम लोगों के लिए एटीएम मशीन होती हैं, जिससे आप अपनी आइडेंटिटी वेरीफाई करके वहां से पैसे ले सकते हैं। उसी तरीके से अन्नपूर्ति ग्रेन के डिस्ट्रीब्यूशन के लिए बनी गई है। तो, इससे राशन कार्ड के इनपुट के बाद आपको पता लगता है कि अगर आप उस स्कीम के लिए एलिजिबल हो या नहीं। और फिर आधार से आप आप हो यह वेरीफाई होता है।
बता दें कि उत्तराखंड ऐसा राज्य है जिसने अपने सारे डिस्ट्रिक्ट में ये लगाने की मुहिम की है। जल्द ही ये एटीएम देश के हर राज्य में होगा।



