पारदर्शी बनायी जाय मतदाता सूची : रामवृक्ष सिंह यादव

रायबरेली। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के निर्देशानुसार एसआईआर कार्यक्रम के जनपद प्रभारी पूर्व मंत्री/पूर्व एमएलसी राम वृक्ष सिंह यादव द्वारा जनपद के सभी विधानसभा क्षेत्रों के उपरांत विधानसभा क्षेत्र रायबरेली में पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से बैठक कर इस अभियान में बढ़ चढ़कर भागीदारी की अपील किया साथ ही कार्यकर्ताओं से कहा दिनांक 16 दिसम्बर को प्रकाशित ड्राफ्ट रोल का अवलोकन कर पिछली मतदाता सूची से मिलान करें और यह सुनिश्चित किया जाये कि ड्राफ्ट रोल में जो भी कमियाँ हों उन पर आगामी एक माह तक दावा एवं आपत्तियां दर्ज कराई जाय जिससे पारदर्शी मतदाता सूचियाँ तैयार हो सकें।

इस अवसर पर जिला अध्यक्ष इ.वीरेंद्र यादव ने उपस्थित पार्टी पदाधिकारियों से कहा कि जनपद में एएसडी (एबसेंट,शिफ्टेड, डुप्लीकेट,डेथ)मतदाता बहुत अधिक संख्या में तीन लाख पच्चीस हज़ार कुल मतदाता इक्कीस लाख चौंतीस हज़ार के सापेक्ष चिन्हित दिखाये जा रहे हैं जो बहुत बड़ी संख्या है।

जिसका पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा बूथ बूथ पर सत्यापन अवश्य किया जाय अन्यथा पात्र व्यक्ति भी मतदाता बनने से वंचित हो सकता है।

जिला अध्यक्ष ने कहा कि आगामी 12 दिसम्बर को बूथों पर बीएलए एवं बूथ प्रभारी अवश्य रूप से उपस्थित होकर बीएलओ के साथ बैठक कर आ रही समस्याओं पर विचार विमर्श करें।बैठक में पूर्व प्रत्याशी आरपी यादव,प्रदेश सचिव डा.शशिकांत शर्मा,विधानसभा अध्यक्ष योगेश्वर पटेल,आशुतोष यादव,राजेश मौर्या,आफ़ताब अहमद रज्जू ख़ान,श्रवण चौधरी,देशराज यादव मो.सलीम,सुरजीत सिंह,शुभम लोहिया अरविन्द यादव,मो.इज़हार,डा.जावेद,संदीप शुक्ला,नैय्यर इस्लाम,छोटेलाल यादव,शिवदुलारी यादव,ममता एडवोकेट,गुड़िया देवी,घनश्याम,सुरेश यादव,सूरज चौरसिया,मो.शाहरुख,रिजवान,छोटेलाल पासी,सुनील यादव सहित अनेकों सेक्टर प्रभारी व समाजवादी पार्टी के बीएलए आदि अनेकों लोग उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button