VB-G RAM G स्कीम से कितने लोगों को रोज़गार मिला, सरकार ने पेश किए आंकड़े

VB-G RAM G Yojana: ग्रामीण भारत के विकास और मजदूरों के हक में एक बेहद अहम खबर सामने आई है। लंबे समय से अपनी दिहाड़ी बढ़ने का इंतजार कर रहे खेतिहर और ग्रामीण मजदूरों को जल्द ही बड़ी राहत मिल सकती है। ग्रामीण विकास और पंचायती राज पर बनी एक अहम संसदीय स्थायी समिति ने मजदूरी तय करने वाले मौजूदा सिस्टम में बड़े बदलाव की वकालत करते हुए इसकी गहन समीक्षा की सिफारिश की है। इसके साथ ही पुरानी मनरेगा (MGNREGA) योजना की जगह लेने वाली नई ‘VB-G RAM G’ योजना रोजगार देने के मामले में नए रिकॉर्ड बना रही है। आइए जानते हैं इस बड़े अपडेट से जुड़ी हर एक जरूरी बात।
VB-G RAM G योजना के ज़रिए कितने लोगों को रोज़गार मिला है?
MGNREGA की जगह VB-G RAM G योजना लागू हुए लगभग एक महीना हो गया है। इस दौरान, 9.69 करोड़ से ज़्यादा पर्सन-डेज़ (व्यक्ति-दिन) का रोज़गार पैदा हुआ। नई योजना के तहत औसत मज़दूरी दर भी बढ़कर ₹327.4 प्रति दिन हो गई है।
1 जुलाई से VB-G RAM G योजना के तहत ₹300 प्रति दिन की अंतरिम बेस वेज रेट (आधार मज़दूरी दर) लागू की गई थी। इससे राष्ट्रीय औसत अधिसूचित मज़दूरी ₹298.8 से बढ़कर ₹327.4 प्रति दिन हो गई यानी औसतन ₹28.6 प्रति दिन की बढ़ोतरी हुई। पहले, कई राज्यों में मज़दूरी ₹300 से कम थी; सबसे कम अधिसूचित दर ₹241 प्रति दिन थी।
यात्रा के दौरान सामान चोरी हो जाए तो क्या करें और कहां शिकायत करें, तुरंत ये 3 काम करें
इस बीच, कांग्रेस सांसद विजयकुमार (उर्फ़ विजय वसंत) और मणिकम टैगोर के सवालों के लिखित जवाब में, ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि VB-G (R&G) योजना पूरे देश के ग्रामीण इलाकों में लागू है। इस योजना के तहत, हर ग्रामीण परिवार को एक वित्तीय वर्ष में 125 दिनों के सवेतन रोज़गार की कानूनी गारंटी दी जाती है। यह योजना परिवार के उन वयस्क सदस्यों पर लागू होती है जो स्वेच्छा से अकुशल शारीरिक श्रम करने के लिए आगे आते हैं।



