श्रद्धांजलि सभा: कांग्रेसियों ने स्व.जायसवाल को किया याद

श्रद्धांजलि सभा में कांग्रेसियों की फिर से आँखें हुईं नम

भरथना,इटावा। कानपुर महानगर संसदीय क्षेत्र से लगातार तीन बार सांसद रहे पूर्व केन्द्रीय मंत्री श्रीप्रकाश जायसवाल के निधन उपरान्त भरथना नगर कांग्रेस कमेटी द्वारा बुधवार को श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया, और उन्हें याद कर कांग्रेसियों ने भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित कीं इस दौरान अपने प्रिय और दिग्गज नेता को खोने का अहसास करते हुए कांग्रेस नेता,पदाधिकारी कार्यकर्ता और समर्थकों की आँखें नम हो गई।

कस्बा के मुहल्ला जवाहर रोड स्थित कांग्रेस की वरिष्ठ पीसीसी सदस्य भरथना की पूर्व चेयरमैने श्रीमती राजवाला महेश्वरी के आवास पर नगर कांग्रेस कमेटी के कार्यालय पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी सदस्य सुखराम सिन्धी और वरिष्ठ कांग्रेसी नेता अरुण महेश्वरी के नेतृत्व में कानपुर संसदीय क्षेत्र से लगातार तीन बार सांसद रहे पूर्व केन्द्रीय मंत्री श्रीप्रकाश जायसवाल के निधन उपरान्त एक श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया।

सभी कांग्रेसियों ने अपने लोकप्रिय नेता को श्रद्धांजलि अर्पित की,और उनके व्यक्तित्व व कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए उनके द्वारा किये गये जनहित के कार्यों का स्मरण किया। श्रद्धांजलि सभा के दौरान कांग्रेस कमेटी के जिला सचिव यशपाल यादव, ब्लाक अध्यक्ष रणवीर यादव पाली,मुलायम सिंह यादव, सतीश पोरवाल,निजाम अल्वी आदि कांग्रेसी नेताओं ने श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उन्हें याद किया।श्रद्धांजलि सभाएं में भरथना नगर क्षेत्र के तमाम युवा युवतियों के अलावा बड़ी संख्या में कांग्रेस समर्थकों ने उपस्थिति होकर श्रद्धासुमन अर्पित किए।

Related Articles

Back to top button