ईडन गार्डन्स में ‘तूफान’, जडेजा ने किया वो काम जो WTC के इतिहास में असंभव था

ईडन गार्डन्स की हरी भरी पिच पर गूंज रही तालियां रवींद्र जडेजा के नाम की गवाही दे रही हैं। इंडिया और साउथ अफ्रीका के बीच दो टेस्ट मैचों की सीरीज का ओपनिंग मुकाबला यहां चल रहा है और जडेजा ने अपनी फिरकी से अफ्रीकी बल्लेबाजों की नींद उड़ा रखी है। दूसरी पारी में वे अब तक चार शिकार कर चुके हैं जिससे वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में उनके विकेटों का आंकड़ा 150 पर पहुंच गया।

भारत की ओर से ऐसा करने वाले वे तीसरे बॉलर हैं और कुल मिलाकर सातवें। लेकिन असली कमाल तो यह है कि जडेजा ने एक ऐसा रिकॉर्ड कायम कर दिया जो WTC के पूरे इतिहास में किसी और के पास नहीं।

जडेजा ने हासिल की ये उपलब्धि

बात करें इस अनोखे कारनामे की तो जडेजा ने टेस्ट चैंपियनशिप में 2000 से ज्यादा रन ठोंकने के साथ 150 विकेट भी झटक लिए। अभी तक चार खिलाड़ी ही ऐसे हैं जिन्होंने 1000 रन और 100 विकेट का कॉम्बिनेशन पूरा किया लेकिन 2000 रन प्लस 150 विकेट का डबल सिर्फ जडेजा के खाते में। उनके आंकड़े देखें तो 47 मैचों में बल्ले से 2532 रन औसत 43.65 के साथ और गेंद से 150 विकेट औसत 26.77 पर। यह संतुलन किसी ऑलराउंडर की परफेक्ट तस्वीर पेश करता है।

अब नहीं चलेगी कोहली-रोहित की मर्ज़ी, BCCI ने चला दिया चाबुक

मैच की स्थिति पर नजर डालें तो दूसरे दिन स्टंप्स तक साउथ अफ्रीका दूसरी पारी में सात विकेट गंवा कर 93 रन बना पाया। उनके पास महज 63 रनों की लीड बाकी है। पहली पारी में अफ्रीका ने 159 रन जोड़े थे जबकि भारत ने 189 रन बनाकर 30 रनों की बढ़त ली। अब तीसरे दिन अगर अफ्रीकी टेलएंडर लीड को 100 के पार ले गए तो भारत के लिए चेज मुश्किल हो सकता है। पिच स्पिनरों की मददगार बन चुकी है और बल्लेबाजों के लिए रन बनाना आसान नहीं रह गया।

Related Articles

Back to top button