अब नहीं चलेगी कोहली-रोहित की मर्ज़ी, BCCI ने चला दिया चाबुक

भारतीय क्रिकेट के दो दिग्गज कोहली-रोहित जो टी20 और टेस्ट फॉर्मेट से पहले ही विदाई ले चुके हैं, उनके फैंस के लिए एक बड़ी खबर सामने आई है। हाल ही में ऑस्ट्रेलिया के विरुद्ध हुई वनडे सीरीज़ में दोनों ने लंबे अंतराल के बाद प्रतिस्पर्धी क्रिकेट में वापसी की थी।

रोहित शर्मा का प्रदर्शन तो शानदार रहा। उन्होंने बेहतरीन शतक लगाया और ‘प्लेयर ऑफ़ द मैच’ का ख़िताब भी जीता। वहीं, विराट कोहली शुरुआत के दो मैचों में ख़ास रंग नहीं दिखा पाए थे, उनका खाता भी नहीं खुला। हालांकि, आख़िरी मैच में दोनों बल्लेबाज़ों ने मिलकर शानदार रन बनाए और अपनी फॉर्म की झलक दिखाई।

अब सवाल यह है कि जब ये दोनों खिलाड़ी सिर्फ़ एक ही फॉर्मेट खेल रहे हैं, तो मैच के लिए खुद को पूरी तरह फ़िट कैसे रखेंगे?

बीसीसीआई का साफ़ संदेश: तैयारी के लिए घरेलू मैच ज़रूरी

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने इस चुनौती को देखते हुए एक बड़ा और साफ़ फ़ैसला लिया है। बोर्ड ने इन दोनों स्टार्स को बता दिया है कि अगर वे भविष्य में भारतीय टीम की ओर से वनडे इंटरनेशनल मैच खेलना चाहते हैं, तो उन्हें घरेलू टूर्नामेंट में नियमित रूप से खेलना होगा।

करोड़ों का सौदा; जानें IPL में ट्रेड डील का पूरा गणित, क्या CSK और RR करेंगे ये असंभव काम

यह फ़ैसला बीसीसीआई की पुरानी वर्कलोड मैनेजमेंट नीति में एक बड़ा बदलाव है। पहले, जो सीनियर खिलाड़ी राष्ट्रीय टीम से बाहर होते थे या लंबा ब्रेक लेते थे, उन्हें अक्सर रणजी ट्रॉफी या विजय हजारे ट्रॉफी जैसे घरेलू टूर्नामेंट खेलने से छूट मिल जाती थी।

विजय हजारे ट्रॉफी ही एकमात्र विकल्प

टीम इंडिया को जल्द ही दो बड़ी वनडे सीरीज़ खेलनी हैं। पहले दक्षिण अफ्रीका के विरुद्ध (3 से 9 दिसंबर) और फिर न्यूज़ीलैंड के विरुद्ध (11 जनवरी से)। इन दोनों सीरीज़ से पहले, खिलाड़ियों के पास तैयारी के लिए सिर्फ़ विजय हजारे ट्रॉफी ही एकमात्र घरेलू विकल्प है।

सूत्रों के हवाले से ख़बर है कि पूर्व कप्तान रोहित शर्मा ने मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन को बता दिया है कि वह विजय हजारे ट्रॉफी खेलने के लिए उपलब्ध रहेंगे। मगर, विराट कोहली की उपलब्धता को लेकर अभी तक कोई स्पष्ट सूचना नहीं आई है।

Related Articles

Back to top button