एक्ट्रेस को रोज़ अश्लील मैसेज, प्राइवेट पार्ट के वीडियो भेजते थे; पुलिस ने कर दिया इलाज
Telugu TV Actress Harassed: एक तेलुगु टीवी अभिनेत्री को सोशल मीडिया पर लगातार अश्लील संदेश और तस्वीरें भेजी गईं।

Telugu TV Actress Harassed: आजकल सोशल मीडिया का इस्तेमाल काफी बढ़ गया है। इसमें ग्लैमरस लोग निरंतर अपनी तस्वीरें और वीडियो अपनी प्रोफाइल पर अपलोड करते रहते हैं। अज्ञात लोग भी अभिनेत्री को फेसबुक और इंस्टाग्राम पर मैसेज भेज सकते हैं। हाल ही में बेंगलुरु में एक 41 वर्षीय टीवी अभिनेत्री के साथ घटी एक घटना सामने आई है। यहाँ एक व्यक्ति सोशल मीडिया के ज़रिए अभिनेत्री को लगातार अश्लील वीडियो और तस्वीरें भेज रहा था।
अभिनेत्री इस घटना को लेकर पुलिस स्टेशन पहुँची। वहाँ उसने अपनी शिकायत में कहा कि कई बार चेतावनी देने के बावजूद एक व्यक्ति सोशल मीडिया के ज़रिए बार-बार अश्लील मैसेज और वीडियो भेज रहा था। यह तेलुगु और कन्नड़ टेलीविजन अभिनेत्री पिछले 3 महीनों से इस भयावह अनुभव से गुज़र रही है। उसे अपने फेसबुक प्रोफाइल पर नवीनज़ नाम के एक यूजर से फ्रेंड रिक्वेस्ट मिली। अभिनेत्री ने इस रिक्वेस्ट को स्वीकार नहीं किया, मगर वह व्यक्ति अभिनेत्री को हर दिन अश्लील मैसेज भेजने लगा।
अदाकारा द्वारा युवक को ब्लॉक करने के बाद भी वह एक नया अकाउंट बनाकर अभिनेत्री को परेशान करता रहा। आरोपी ने अलग-अलग आईडी से अश्लील मैसेज और गुप्तांगों की तस्वीरें भेजीं। 1 नवंबर को जब आरोपी ने अभिनेत्री को मैसेज किया, तो अभिनेत्री ने उसे मिलने के लिए बुलाया। जब आरोपी उससे मिलने आया, तो अभिनेत्री ने उसे ऐसा व्यवहार बंद करने के लिए कहा, मगर उसने उसकी बात अनसुनी कर दी और बहस करने लगा। बहस बढ़ने पर अभिनेत्री ने पुलिस से संपर्क किया और घटना की शिकायत दर्ज कराई।
Baba Chaitanya Nanda Saraswati के मठ में गंदे टॉय और CD, मुस्लिम देश से कनेक्शन
पुलिस ने सिखाया सबक
इस मामले में आरोपी को पुलिस ने अरेस्ट कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। आरोपी बेंगलुरु की एक एजेंसी में डिलीवरी बॉय का काम करता है। अभिनेत्री की शिकायत के आधार पर आरोपी के विरुद्ध धारा 75(1)(3) यौन उत्पीड़न, धारा 78(1)(2) पीछा करना, धारा 79 (छेड़छाड़) के तहत मामला दर्ज किया गया है।



