पोखरनी में पूर्ति विभाग द्वारा कैंप का आयोजन

महराजगंज, रायबरेली। एसडीएम के निर्देश पर पूर्ति विभाग द्वारा विकास खंड क्षेत्र के पोखरनी गांव में मंगलवार को कैंप का आयोजन किया गया। कैम्प के माध्यम से राशन कार्ड में ई के वाई सी , छूटे हुए सदस्यों के नामों को जोड़ने की सुविधा प्रदान की गई।

पूर्ति निरीक्षक मुकेश कुमार पांडेय ने बताया कि ग्रामीणों को तहसील के चक्कर लगाने से बचाने हेतु कैंप का आयोजन किया गया ताकि ग्रामीण कार्ड धारक इधर उधर न भटके । एक ही स्थान पर उनकी शिकायतों का निस्तारण, छूटे नामों को जोड़ना, छूटे हुए सदस्यों की के वाई सी जैसी सुविधा मिल सके।

कोटेदार राजेश कुमार मौर्य ने बताया कि कैम्प लगाने से कार्ड धारकों को काफी सुविधाएं एक ही स्थान पर मिल गई जिससे कार्ड धारकों में खुशी का माहौल रहा। कैम्प के माध्यम से 30 लोगों की के वाई सी, 75 कार्ड धारकों ने 130 छूटे हुए नामों को जोड़ने का आवेदन किया। इस मौके पर ग्राम प्रधान प्रतिनिधि अखिलेश कुमार शुक्ल (बबलू) , धर्मेंद्र, कमलेश, सर्वेश सहित दर्जनों की संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button