क्षितिज 2026 में प्रतिभाग कर छात्र बना सकते हैं भविष्य

आईआईटी खड़गपुर ने देश भर के सभी छात्रों को किया आमंत्रित

इटावा। आईआईटी खड़गपुर 16 से 18 जनवरी 2026 तक अपने प्रतिष्ठित वार्षिक टेक्नो-मैनेजमेंट उत्सव क्षितिज-2026 का ऐतिहासिक भव्य आयोजन करने जा रहा है। इस उत्सव के 23वें संस्करण में 40 से अधिक कार्यक्रम शामिल होंगे, जिनमें प्रतियोगिताएं, कार्यशालाएं,अतिथि व्याख्यान,इंटरएक्टिव सत्र और प्रदर्शनियां सम्मिलित हैं,जो छात्रों को प्रौद्योगिकी और प्रबंधन के नवीनतम विकासों को समझने का एक अनूठा मंच प्रदान करेंगे।

उक्त उत्सव में आमंत्रित की जानकारी देते हुए शांति विहार कॉलोनी सिविल लाइन इटावा की छात्रा कु.मोनी सिन्हा ने बताया कि उत्सव का उद्घाटन 16 जनवरी को किया जाएगा। इस वर्ष के प्रमुख आकर्षणों में शामिल हैं डीआरडीओ, भारतीय वायु सेना द्वारा प्रदर्शनी और रोमांचक कॉम्बैट ड्रोन लाइट शो, अत्याधुनिक तकनीकों का प्रदर्शन करने वाला ऑटो एक्सपो,ड्रोन रेस आदि मनोरंजन कार्यक्रम सामिल हैं।

पिछले वर्षों में इंडस्ट्री, शिक्षाविद् और नवाचार जगत की प्रतिष्ठित हस्तियां क्षितिज में शामिल हो चुकी हैं। इनके प्रेरक सत्रों ने देशभर के हजारों छात्रों को प्रेरित किया है। इस वर्ष क्षितिज और भी अधिक बड़े नवाचार,रचनात्मकता और सीख को नई ऊंचाइयों तक ले जाने का वादा किया गया है, जिससे यह उत्सव भारत के छात्रों के लिए यादगार बन सके। रजिस्ट्रेशन खुल चुके हैं,नियमित अपडेट के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर जा सकते हैं।

Related Articles

Back to top button