लखीमपुर गौरव सम्मान से सम्मानित किए गए समाजसेवी राम मोहन गुप्त

परवेज आलम

लखीमपुर खीरी. राष्ट्रीय श्रमजीवी पत्रकार फाउंडेशन ट्रस्ट, सोलर उपभोक्ता फोरम एवं इंटरनेशनल नवोदयन एसोसिएशन के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित वूगी वूगी महोत्सव 2026 में नगर के समाजसेवी साहित्यकार राम मोहन गुप्त को लखीमपुर गौरव सम्मान प्रदान कर सम्मानित किया गया।

स्थानीय नसीरुद्दीन मौजी स्मारक सभागार (विलोबी मैदान) में आयोजित किए गए वूगी वूगी महोत्सव के दौरान पर्यावरण संरक्षण एवं समाजसेवा के क्षेत्र में अपूर्व योगदान करने के लिए राम मोहन गुप्त को वूगी वूगी महोत्सव एवं सुपर रूफटॉप सोलर एक्सपो के मुख्य संयोजक डॉ आर सी पारस, सुप्रसिद्ध चित्रकार सलीम सर द्वारा प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर गुरजीत अजमानी, हीरा सिंह, मयूरी नागर, रश्मि महेंद्रा, रंगकर्मी चित्रकार संजीव गुप्ता, अरविंद ओझा, अजय श्रीवास्तव, विशाल शुक्ला, डा अबरार खान, शिवपूजन लाल सेन, सलीम बेग, प्रगट सिंह सहित भारी संख्या में अतिथि एवं दर्शक उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button