चाय की एक गलती और शरीर में खत्म हो जाएगा खून, जानिए डॉक्टर ने क्यों किया अलर्ट

Side Effects of Drinking Tea: भारतीयों के लिए चाय सिर्फ एक ड्रिंक नहीं, बल्कि एक भावना है। सुबह की शुरुआत से लेकर शाम की गपशप तक और यहां तक कि कुछ लोगों के लिए तो खाने के तुरंत बाद भी चाय पीना एक अनिवार्य आदत बन चुकी है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि आपकी यही पसंदीदा लत आपको धीरे-धीरे गंभीर बीमारियों की ओर धकेल रही है? जी हां, गलत समय पर चाय पीना सेहत के लिए बेहद खतरनाक साबित हो सकता है। आहार मार्गदर्शक समिति के संयोजक डॉ. डी रघुनाथ राव का स्पष्ट कहना है कि जो लोग खाने के तुरंत बाद चाय पीते हैं, वे अनजाने में अपने शरीर को भारी नुकसान पहुंचा रहे हैं। आइए जानते हैं कि आखिर भोजन के बाद चाय पीना सेहत पर कैसे भारी पड़ता है।
जानिए चाय के अंदर ऐसा क्या है जो सेहत को प्रभावित करता है
चाय में मुख्य रूप से कैफीन, टैनिन, एंटीऑक्सीडेंट्स (पॉलीफेनॉल्स), एल-थियानिन और कुछ जरूरी खनिज तत्व पाए जाते हैं। वैसे तो ये तत्व सीमित मात्रा और सही समय पर लेने पर शरीर को ताजगी देते हैं, लेकिन भोजन के तुरंत बाद शरीर में पहुंचने पर यही कैफीन और टैनिन हमारे खाने के पोषक तत्वों, विशेषकर आयरन और प्रोटीन के अवशोषण (Absorption) की प्रक्रिया को बुरी तरह बाधित कर देते हैं।
खाने के बाद आखिरकार क्यों ‘जहर’ जैसी बन जाती है चाय?
जब आप दोपहर या रात के भारी भोजन के ठीक बाद चाय की चुस्की लेते हैं, तो खाने से मिलने वाले आवश्यक न्यूट्रिएंट्स आपके शरीर को नहीं मिल पाते। चाय में मौजूद टैनिन और कैफीन भोजन के तत्वों के साथ मिलकर केमिकल रिएक्शन करते हैं, जो पाचन क्रिया के लिए किसी धीमे जहर से कम नहीं है।
हड्डियों को लोहे जैसा मजबूत बना देंगे ये 5 सुपरफूड्स, जानें महिलाओं के लिए क्यों जरूरी है कैल्शियम
यदि यह आपकी रोज की आदत बन चुकी है, तो बहुत जल्द आपको अपच, पुरानी कब्ज, पेट का भारीपन, ब्लोटिंग (पेट फूलना) और गंभीर एसिडिटी जैसी पेट की समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।
डॉक्टर की चेतावनी: शरीर में हो जाएगी खून की भारी कमी (एनीमिया)
डॉ. राव के अनुसार, चाय में पाया जाने वाला टैनिन तत्व भोजन से मिलने वाले प्लांट-बेस्ड आयरन (Non-heme iron) को शरीर में सोखने नहीं देता। जब शरीर खाने के आयरन को ठीक से पचा नहीं पाएगा, तो धीरे-धीरे शरीर में हीमोग्लोबिन का स्तर गिरने लगेगा। नतीजा यह होगा कि आप एनीमिया (खून की कमी) के शिकार हो जाएंगे, जिससे हर वक्त थकान, कमजोरी और चक्कर आने जैसी समस्याएं घेर लेंगी।



