shikhar dhawan to marry sophie shine: जानें धवन की होने वाली पत्नी के बारे में

shikhar dhawan to marry sophie shine: शिखर धवन और सोफी शाइन की शादी की खबरें, शिखर की पहली शादी के बाद उनकी नई शुरुआत, और सोफी के साथ उनके रिश्ते की पूरी कहानी।

shikhar dhawan to marry sophie shine: इंडियन क्रिकेट टीम के पूर्व बैट्समैन और फैंस के पसंदीदा ‘गब्बर’ यानी शिखर धवन एक बार फिर शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। खबर है कि शिखर धवन अपनी गर्लफ्रेंड सोफी शाइन के साथ शादी के बंधन में बंधेंगे। शिखर धवन की पहली शादी आयशा मुखर्जी से हुई थी। लेकिन शादी के 11 साल बाद अक्टूबर 2023 में दोनों का तलाक हो गया। अपनी ज़िंदगी के मुश्किल समय को पीछे छोड़कर शिखर सोफी के साथ नई पारी शुरू करने के लिए तैयार हैं।

शादी कब होगी?

अभी चल रही चर्चाओं के मुताबिक, शिखर और सोफी फरवरी 2026 में शादी करेंगे। शादी का फंक्शन फरवरी के तीसरे हफ्ते में दिल्ली-NCR एरिया में होगा। यह फंक्शन बहुत ग्रैंड होगा, जिसमें क्रिकेट की दुनिया के दिग्गज खिलाड़ियों और बॉलीवुड के मशहूर एक्टर्स के शामिल होने की संभावना है। शिखर खुद इस शादी की प्लानिंग में एक्टिव रूप से शामिल हैं, और उन्होंने इसे प्राइवेट लेकिन यादगार रखने का फैसला किया है।

कौन हैं सोफी शाइन (Who is sophie shine)

सोफी शाइन (shikhar dhawan girlfriend) असल में आयरलैंड की रहने वाली हैं और एक कॉर्पोरेट प्रोफेशनल हैं। उन्होंने आयरलैंड के लिमरिक इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी से मार्केटिंग और मैनेजमेंट की पढ़ाई की है। वह अभी शिखर धवन फाउंडेशन की हेड हैं और डा वन स्पोर्ट्स ग्रुप की चीफ ऑपरेटिंग ऑफिसर (COO) हैं।

most expensive movies of 2026: आ रही हैं 6000 करोड़ की फिल्में, ‘रामायण’ का बजट सुनकर उड़ जाएंगे होश

लव स्टोरी कैसे शुरू हुई?

शिखर और सोफी कुछ साल पहले दुबई के एक रेस्टोरेंट में मिले थे। शुरुआत में वे दोस्त बने और धीरे-धीरे यह दोस्ती प्यार में बदल गई। कहा जाता है कि वे पिछले एक साल से ‘लिव-इन रिलेशनशिप’ में हैं। उनके रिश्ते की चर्चा तब पब्लिक हुई जब सोफी को 2025 चैंपियंस ट्रॉफी के दौरान शिखर के साथ मैदान पर देखा गया। बाद में, मई 2025 में, उन्होंने सोशल मीडिया पर फोटो शेयर करके अपने रिश्ते को ऑफिशियली कबूल किया।

Related Articles

Back to top button