समाजवादी रिश्तों को हमेशा निभाते हैं: शिवपाल सिंह
सुख-दुख में शामिल होना नेताजी ने सिखाया

भरथना,इटावा। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव पूर्व कैबिनेट मंत्री शिवपाल सिंह यादव ने नगर में आयोजित शादी समारोह में पहुँचकर शिरकत की।
बीती शनिवार की रात्रि कस्बा के मुहल्ला कृष्णा नगर स्थित शशि विलास गेस्ट हाउस में शिवम यादव पुत्र सुखवीर यादव निवासी राधास्वामी मार्केट सराय रोड भरथना के शादी समारोह में पहुँचे समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव पूर्व कैबिनेट मंत्री शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि समाजवादी रिश्तों को निभाना भली भांति जानते हैं,और यह नसीहत उन्हें नेताजी से सीखने को मिली है,उन्होंने शुभकामनायें देते हुए नवदम्पत्ति को आर्शीवाद दिया।
विवाह समारोह के दौरान विधायक प्रदीप यादव,विधायक राघवेन्द्र गौतम, पालिकाध्यक्ष अजय कुमार यादव (गुल्लू),पूर्व ब्लाक प्रमुख हरिओम यादव,पूर्व चैयरमैन मनोज पोरवाल, विधायक व ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि धु्रव यादव चीनी,पूर्व जिला पंचायत सदस्य मनोज यादव बण्टी, नीरज यादव, विपिन यादव, प्रताप सिंह यादव,सत्यम यादव,सौरभ यादव सहित सैकडों गणमान्यजनों की उपस्थिति उल्लेखनीय रही।



