Salary Doubled: सरकार ने BLO की बढ़ा दी सैलरी, जानें कितना इजाफा हुआ

Salary Doubled: चुनाव आयोग ने BLO की सैलरी दोगुनी की, ERO और AERO को पहली बार मानदेय और अतिरिक्त इनाम। पूरी खबर पढ़ें।

Salary Doubled: बड़ी खुशखबरी है उन हजारों कर्मचारियों के लिए जो दिन रात मतदाता सूची को दुरुस्त करने में जुटे रहते हैं। चुनाव आयोग ने आखिरकार उनकी मेहनत को सलाम किया है। अब बूथ लेवल ऑफिसर यानी BLO की तनख्वाह सीधे दोगुनी कर दी गई है।

ये कोई छोटी बढ़ोतरी नहीं है भाई। पहले जो मेहनताना मिलता था उससे दोगुना अब सीधे खाते में आएगा। इसके अलावा जो अधिकारी ऊपर से पूरी निगरानी करते हैं यानी इलेक्टोरल रजिस्ट्रेशन ऑफिसर (ERO) और असिस्टेंट इलेक्टोरल रजिस्ट्रेशन ऑफिसर (AERO) उन्हें भी पहली बार मानदेय देने का ऐलान हुआ है। मतलब अब तक ये लोग सिर्फ जिम्मेदारी निभाते थे लेकिन अब उनकी जेब भी गर्म होगी।

खास बात ये है कि बिहार में जो स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) अभियान चलने वाला है उसके लिए BLO को हर महीने 6000 रुपये का स्पेशल इनाम अलग से मिलेगा। ये पैसे अलग से हैं सैलरी दोगुनी होने के अलावा। यानी बिहार के BLO भाइयों बहनों की तो बल्ले-बल्ले हो गई।

चुनाव आयोग की SIR मुहिम, ले रही है BLO की जान; जानें कितना है वर्कलोड

चुनाव आयोग का कहना है कि ये सारे लोग बिना रुके बिना थके घर-घर जाकर वोटर लिस्ट साफ-सुथरी बनाते हैं। गलत नाम हटाते हैं नए वोटर जोड़ते हैं और सबसे जरूरी पारदर्शिता बनाए रखते हैं। उनकी इसी लगन को देखते हुए आयोग ने फैसला लिया कि अब इनकी मेहनत का सही दाम मिलना चाहिए।

ऐलान के बाद खुश हो गए BLO

अब तक BLO को जो मेहनताना मिलता था वो काफी कम था। कई बार लोग शिकायत भी करते थे कि इतनी भागदौड़ के बाद भी कुछ खास नहीं मिलता। लेकिन अब ये नया ऐलान आते ही सबकी मुस्कान लौट आई है। सोशल मीडिया पर भी BLO और ERO वाले खुशी से पोस्ट डाल रहे हैं।

संक्षेप में कहें तो चुनाव आयोग ने साफ संदेश दे दिया है कि जो लोग लोकतंत्र की नींव मजबूत करते हैं उनकी कीमत समझता है।

Related Articles

Back to top button