हावड़ा या मुंबई नहीं, बल्कि ये देश का सबसे अमीर रेलवे स्टेशन है; रेवेन्यू 3300 करोड़ से ज़्यादा
Richest railway station in India: जब हम भारत के सबसे व्यस्त या सबसे शानदार रेलवे स्टेशनों के बारे में सोचते हैं, तो मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस (CSMT) या हावड़ा जंक्शन का नाम सबसे पहले दिमाग में आता है। लेकिन, क्या आप जानते हैं कि रेवेन्यू के मामले में कौन सा स्टेशन ‘सुपरस्टार’ है? इंडियन रेलवे के ऑफिशियल आंकड़ों ने सबको चौंका दिया है। देश की राजधानी नई दिल्ली रेलवे स्टेशन (NDLS) इस समय भारत का सबसे अमीर रेलवे स्टेशन बन गया है।
3,337 करोड़ रुपये का रिकॉर्ड रेवेन्यू
फाइनेंशियल ईयर 2023-24 की रिपोर्ट के मुताबिक, नई दिल्ली रेलवे स्टेशन ने 3,337 करोड़ रुपये का सालाना रेवेन्यू इकट्ठा करके एक नया रिकॉर्ड बनाया है। खास बात यह है कि यह रेवेन्यू दूसरे नंबर पर मौजूद हावड़ा जंक्शन (1,692 करोड़ रुपये) से लगभग दोगुना है। मुंबई का मशहूर छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस स्टेशन भी इस रेस में दिल्ली से काफी पीछे रह गया है।
कम भीड़ के बावजूद ज़्यादा कमाई का राज़
आंकड़ों की एक दिलचस्प बात यह है कि पश्चिम बंगाल के हावड़ा स्टेशन (6.13 करोड़) पर यात्रियों की संख्या दिल्ली (3.93 करोड़) से ज़्यादा है, फिर भी दिल्ली ज़्यादा कमाता है। इसका मुख्य कारण प्रीमियम ट्रेनें और लंबी दूरी के रूट हैं। नई दिल्ली स्टेशन से राजधानी, शताब्दी और वंदे भारत जैसी सैकड़ों प्रीमियम ट्रेनें चलती हैं, जिनका किराया और पार्सल रेवेन्यू दूसरे स्टेशनों के मुकाबले बहुत ज़्यादा है।
इनकम के दूसरे बड़े सोर्स
सिर्फ़ टिकट की बिक्री ही दिल्ली की दौलत का अकेला कारण नहीं है। नई दिल्ली रेलवे स्टेशन को अपनी ज्योग्राफिकल लोकेशन और VVIP स्टेटस से बहुत फ़ायदा होता है। स्टेशन से कमर्शियल पार्सल ट्रैफ़िक बहुत ज़्यादा होता है। साथ ही स्टेशन परिसर और ट्रेनों में विज्ञापनों से भी करोड़ों रुपये की कमाई होती है। इसके अलावा, रेलवे को स्टेशन पर दुकानों, फ़ूड कोर्ट और पार्किंग फ़ीस से भी अच्छी-खासी कमाई होती है।
भविष्य का वर्ल्ड-क्लास हब
सरकार अब इस अमीर स्टेशन को मॉडर्न बनाने की तैयारी कर रही है। करीबन दस हजार करोड़ रुपये के रीडेवलपमेंट प्रोजेक्ट के तहत, नई दिल्ली स्टेशन को इंटरनेशनल एयरपोर्ट की तरह डेवलप किया जा रहा है। इसमें ट्विन डोम स्ट्रक्चर, आने-जाने के लिए अलग-अलग गेट और लग्ज़री वेटिंग लाउंज जैसी सुविधाएं होंगी।
जानें रेलवे संपत्ति को नुकसान पहुंचाने पर क्या होती है सजा
रेवेन्यू के मामले में भारत के टॉप-3 स्टेशन
- नई दिल्ली 3,337 करोड़ रुपये
- हावड़ा 1,692 करोड़ रुपये
- चेन्नई सेंट्रल 1,299 करोड़ रुपये



