संविधान की रक्षा-पालन करना बाबा साहब को सच्ची श्रद्धांजलि होगी: अशोक

हर्षौल्लास से मनाई गई संविधान रचयिता की जन्म जयंती

भरथना,इटावा। भरथना तहसील क्षेत्र में मंगलवार को दलितों के मसीहा भारत के संविधान रचयिता बाबा साहब डॉ.भीमराव अम्बेडकर की जन्म जयंती बड़े ही धूमधाम से और हर्षौल्लास के साथ क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर मनाई गई।

कस्बा के पुराना भरथना स्थित बाबा साहब की प्रतिमा पर सपा के पूर्व मंत्री अशोक यादव,क्षेत्रीय विधायक राघवेंद्र गौतम, नगर पालिका अध्यक्ष अजय यादव गुल्लू,प्रभारी निरीक्षक कोतवाल विक्रम सिंह,पूर्व प्रमुख हरिओम यादव,पूर्व जिला पंचायत सदस्य मनोज यादव बंटी,पत्रकार विजयेंद्र तिमोरी,एड. सुदामलाल दोहरे सहित सैकड़ों लोगों ने माल्यार्पण कर बाबा साहब को नमन करते हुए उनके आर्दश संघर्ष और विचारों की जमकर प्रशंसा की।

इस मौके पर सपा के पूर्व मंत्री अशोक यादव ने कहा कि बाबा साहब द्वारा रचित भारत के संविधान की रक्षा और सुरक्षा के साथ उसका पालन करना ही हम सबकी बाबा साहब को सच्ची श्रद्धांजलि होगी।

बाबा साहब की जन्म जयंती के मौके पर कस्बा स्थित मोहल्ला अंबेडकर नगर बारात घर,मोतीगंज बुद्ध विहार और नगर पालिका परिषद में भी बाबा साहब की जयंती बड़े ही धूमधाम और हर्षौल्लास के साथ मनाई गई।

इस अवसर पर पुराना भरथना वार्ड से बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की अदभुद झांकी भव्य शोभा यात्रा निकाली गई।

बाबा साहब की शोभा यात्रा ने कृषि उत्पादन मण्डी समिति मार्ग से विधूना रोड सती मन्दिर गिरधारीपुरा मन्दिर दान सहाय आजाद रोड,बजाजा लाइन चौराहा से तिलक रोड रेल्वे क्रासिंग मोतीगंज होते हुए पाली बंबा ओवरब्रिज से इटावा रोड जबाहर रोड सरोजनी बालूगंज होकर शोभा यात्रा ने शुभारंभ स्थल पुराना भरथना पहुंचकर विश्राम किया।

इससे पूर्व नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष अजय यादव गुल्लू के निर्देश पर पालिका कर्मियों ने नगर में स्थापित सभी बाबा साहब की प्रतिमाओं की साफ सफाई और सभी स्थानों सड़को गलियों में कलई छिड़काव कर सम्पूर्ण क्षेत्र चमाचम रखा।

वहीं शोभा यात्रा में प्रभारी निरीक्षक विक्रम सिंह के नेतृत्व में सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद रही।

इस मौके पर राजेश यादव पंडा,सर्वेश कठेरिया,कवि श्रीराम राही,सभासद गीता कोरी,सुशील पोरवाल,सोनू सक्सेना,रमन कुमार, लालाजी चक,विनीत बाबू,सिलादत्त,पंकज बाबू,प्रांशु,एड.अजय कुमार,एड.सुभाष कुमार, वीरेंद्र कुमार,रजनीश, नीरज,अखलेश गौतम के अलावा पालिका कर्मी आदित्य प्रताप सिंह भदौरिया,अरविंद रावत, अशोक यादव,पंकज दुबे,शिवम गुप्ता,मुकेश यादव,सौरव यादव,सौरव पाठक समेत बाबा साहब के सैकड़ों अनुयाई शामिल रहे।

Related Articles

Back to top button