शत-प्रतिशत गणना प्रपत्र भरने पर बीएलओ मीना सोनकर सम्मानित

महराजगंज, रायबरेली। कस्बे में भारत निर्वाचन आयोग द्वारा चल रहे एसआईआर के तहत सौ प्रतिशत गणना प्रपत्र भरे जाने पर बूथ संख्या 260 पर तैनात बीएलओ मीना सोनकर को एसडीएम गौतम सिंह द्वारा प्रशस्ति पत्र व पुरस्कार राशि स्वरुप तीन हजार रुपए देकर सम्मानित किया वही मौके पर चेयरमैन प्रतिनिधि प्रभात साहू द्वारा मीना सोनकर को शाल भेट किया गया।

बताते चले की बीते सोमवार को नगर पंचायत सभागार में आहूत बैठक में सौ प्रतिशत कार्य पूर्ण करने पर बीएलओ को सम्मानित किए जाने की घोषणा एसडीएम गौतम सिंह द्वारा की गयी थी जिससे प्रेरित हो कस्बे के बूथ संख्या 260 की बीएलओ मीना सोनकर द्वारा शनिवार को अपने क्षेत्र के समस्त गणना प्रपत्रो की सौ प्रतिशत आनलाइन फीडिंग कर अपने लक्ष्य की प्राप्ति की।

मालूम हो की बूथ संख्या 260 में कुल 1090 गणना प्रपत्र के दस्तावेज बीएलओ द्वारा घर घर वितरित करा जमा कराने थे जिन्हे आनलाइन फीडिंग कर बीएलओ को कार्य समाप्त कराना था। इस दौरान सभागार में हुई बैठक के दौरान अन्य बीएलओ को समय से पूर्व सौ प्रतिशत कार्य सम्पन्न करने के निर्देश दिए वही चेयरमैन प्रतिनिधि प्रभात साहू ने अच्छा कार्य करने वाली सभी बीएलओ को सम्मानित करने की घोषणा की। मौके पर ईओ राम आशीष वर्मा, सुपरवाईजर/लेखपाल संतोष पटेल, बरिष्ठ लिपिक रामचंद्र, जमुना प्रसाद, बीएलओ राजकुमारी, सीता मौर्या, किरण, शैलेश, आरती सहित समस्त सभासदगण मौजूद रहे।

—————————————-

भाजपा नेता ने माँ की पुण्य तिथि पर क्षेत्र के लोगों को कराया प्रयागराज संगम में स्नान

महराजगंज, रायबरेली। अलीपुर निवासी भाजपा नेता दिनेश सिंह राठौर द्वारा माता की पुण्य तिथि पर कंबल वितरण, छात्राओं को सायकिल व सिलाई मशीन वितरण जैसे कार्य करते चले आ रहे हैं। इस बार उन्होंने एक अनोखी पहल की सोची है जिसमें उनके द्वारा क्षेत्र के लोगों को तीर्थराज प्रयाग ले जाकर संगम स्नान कराते हुए लेटे हुए हनुमान जी के दर्शन एवं मनगढ़ स्थित कृपालु धाम के दर्शन कराएंगे।

भाजपा नेता ने माँ

उक्त जानकारी शनिवार को पूर्व ब्लॉक प्रमुख सत्येंद्र प्रताप सिंह के साथ ब्लॉक सभागार में पत्रकार वार्ता के दौरान देते हुए उन्होंने बताया कि 2017 में उनके सिर से मां का आंचल उठ गया। तब से ही वह माता की पुण्यतिथि पर अपनी यथा शक्ति से गरीबों की मदद करने का प्रयास करते रहते है। प्रयागराज के महाकुंभ में भारी भीड़ के कारण इतनी बड़ी संख्या में लोगों को ले जा पाना संभव नहीं था इसीलिए इस बार 8 दिसंबर को माता की पुण्यतिथि के एक दिन पूर्व 7 दिसंबर को वह अपने क्षेत्र के अधिक से अधिक लोगों को प्रयागराज ले जाकर संगम स्नान का पुण्य प्राप्त करेंगे। दिनेश सिंह राठौर की इस अनोखी पहल की लोग सराहना कर रहे है।

Related Articles

Back to top button